दिल्ली में लाइव कॉन्सर्ट के चलते आज बंद रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया एडवाइजरी
यातायात पुलिस ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक इन सड़कों पर जाने से बचें.

Published : February 28, 2026 at 9:54 AM IST
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 28 फरवरी को करण औजला के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट “पी-पॉप कल्चर इंडिया टूर 2026” को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. कार्यक्रम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, लोधी कॉलोनी में शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा. कलाकार की लोकप्रियता को देखते हुए करीब 45 से 50 हजार दर्शकों के पहुंचने की संभावना है.
दर्शकों के प्रवेश के लिए गेट नंबर 2, 6, 8, 13, 14 और 21 निर्धारित किए गए हैं. वीआईपी प्रवेश गेट नंबर 13 से होगा, जबकि कलाकार व आयोजकों की एंट्री गेट नंबर 6 से रहेगी. गेट नंबर 1 और 10 को आपात स्थिति के लिए आरक्षित रखा गया है.
वीआईपी वाहनों की पार्किंग स्टेडियम परिसर के भीतर वेस्ट ब्लॉक ओपन एरिया में होगी. आम दर्शकों के लिए सेवा नगर बस डिपो, सुनहरी पुल्ला बस डिपो, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, स्कोप कॉम्प्लेक्स और जेएलएन गेट नंबर 7 से 9 तक पार्किंग की व्यवस्था की गई है.
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) February 27, 2026
Special traffic arrangements will be in place for the LIVE MUSIC CONCERT “P-POP CULTURE INDIA TOUR 2026” featuring Punjabi Pop Singer Karan Aujla at Jawahar Lal Nehru Stadium, Lodhi Colony, New Delhi on 28.02.2026 (Saturday).
A gathering of approx.… pic.twitter.com/Y25bgvlpQR
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक बी.पी. मार्ग, लोधी रोड और स्टेडियम के आसपास भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. जेएलएन रेड लाइट, सेवा नगर डिपो रेड लाइट, प्रगति विहार, लाला लाजपत राय मार्ग टी-प्वाइंट और बारापुल्ला कट समेत कई स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेंगे.
पुलिस ने आम जनता को सलाह दी है कि रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या अस्पताल जाने वाले लोग समय से पहले निकलें और वैकल्पिक मार्ग अपनाएं. दर्शकों को मेट्रो सेवा का उपयोग करने की सलाह दी गई है. निकटतम मेट्रो स्टेशन जेएलएन स्टेडियम (वायलेट लाइन) है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि मोटर चालक मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और अपडेट के लिए सोशल मीडिया हैंडल से जुड़े रहें.
ये भी पढ़ें:

