ETV Bharat / state

बिहार में कांवड़िया की गोली मारकर हत्या, बाबा गरीबनाथ धाम जा रहा था गोलू

मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया गोलू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. रिपोर्ट-विवेक कुमार

MUZAFFARPUR KANWARIYA MURDER
घटनास्थल पर पहुंचीं एएसपी अभिजीत कौर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 17, 2026 at 7:38 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में कांवड़िया की हत्या कर दी गयी. घटना जिले के पारू थाना क्षेत्र में रविवार शाम की है. मृतक की पहचान गोसाईं टोला निवासी गोलू कुमार, पिता रवींद्र सिंह के रूप में हुई है. गोलू कुमार जल भरकर बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने गोली मार दी.

गांव में हुआ था विवाद: घटना की सूचना मिलते ही पारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल गोलू कुमार को तत्काल इलाज के लिए सरैया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोलू कुमार का रविवार दिन में उनके गांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.

हत्या की मिली थी धमकी: पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान दो पक्षों में झड़प भी हुई थी. इसके बाद दूसरे पक्ष ने गोलू को जान से मारने की धमकी दी थी. इस विवाद के बाद गोलू गरीबनाथ धाम जलाभिषेक के लिए निकल गया. इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

पुलिस जांच और बरामदगी: पुलिस फिलहाल आरोपियों की भूमिका का सत्यापन कर रही है. एएसपी अभिजीत कौर ने बताया कि, प्रथम दृष्टया दिन में हुए विवाद ही गोली मारने की घटना का मुख्य कारण सामने आ रहा है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान एक खोखा भी बरामद किया गया है.

MUZAFFARPUR KANWARIYA MURDER
घटनास्थल पर पहुंची FSL टीम (ETV Bharat)

"घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच कर रही है. घटना में शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है." -अभिजीत कौर, एएसपी

इलाके में मची सनसनी: इधर, कांवर यात्रा के दौरान हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. कांवड़ियों में दहशत है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है.

ये भी पढ़ें: