कानपुर गंगा मेला; इन रास्तों पर रहेगी NO ENTRY, जाम से बचना है तो जान लें ये वैकल्पिक मार्ग
ट्रैफिक पुलिस ने समस्या या जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर 9305104340 जारी किया है.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 9, 2026 at 2:13 PM IST
कानपुर : गंगा मेला 2026 के अवसर पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 10 मार्च के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. इसके तहत सुबह 8 बजे से मेला समाप्ति तक शहर के कई प्रमुख रास्तों पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा. विशेष रूप से मेघदूत चौराहा से मर्चेंट चैंबर के बीच का मार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है.
प्रमुख रूट डायवर्जन : मेघदूत चौराहे से मर्चेंट चैंबर के बीच वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. परेड चौराहे से आने वाले वाहन बीएनएसडी तिराहे के रास्ते चौक की ओर नहीं जा पाएंगे. उन्हें घंटाघर चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.
मर्चेंट चैम्बर से आने वाले वाहन ग्रीन पार्क चौराहे से होकर सरसैया घाट नहीं जा सकेंगे. इन वाहनों को ग्रीन पार्क से ही वापस मोड़ दिया जाएगा. सरसैया घाट से ट्रैफिक को चेतना चौराहे की ओर भेजा जाएगा. हैलेट की तरफ जाने वाले वाहन मेस्टन रोड से सरसैया घाट नहीं जा सकेंगे. इन्हें पुलिस ऑफिस तिराहा या अस्पताल तिराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
भारी वाहनों व बसों के लिए : भारी वाहनों का सरसैया घाट की ओर प्रवेश बंद रहेगा. इन्हें हैलेट तिराहे से ही दूसरे रास्तों पर भेज दिया जाएगा. तिलक हाल की दिशा से आने वाले वाहन सरसैया घाट के बजाय परमट तिराहे की ओर भेजे जाएंगे.
पार्किंग की व्यवस्था
वीआईपी पार्किंग : नवीन सभागार कैंप महिला थाना से जेल रोड के दोनों तरफ.
मीडिया पार्किंग : पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता कार्यालय के सामने सरसैया घाट.
सामान्य पार्किंग : जेएनके इंटर कॉलेज ग्राउंड चेतना चौराहा.
खुली पार्किंग : ग्रीन पार्क स्टेडियम के तीनों ओर की सड़कें वीआईपी रोड को छोड़कर.
अंडरग्राउंड पार्किंग : फूलबाग अंडरग्राउंड पार्किंग.
अन्य पार्किंग स्थल : क्राइस्ट चर्च कॉलेज ग्राउंड किला तिराहा के पास.
यह भी पढ़ें : 78 वर्षों से कानपुर में मनाई जा रही गंगा मेला की होली, ये है ऐतिहासिक परंपरा

