ETV Bharat / state

कानपुर में अगवा करने के बाद किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म; दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, थाना प्रभारी सस्पेंड

सचेंडी थाना क्षेत्र की घटना. काली स्कार्पियो सवार दो युवकों ने शर्मनाक घटना को दिया अंजाम.

कानपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म.
कानपुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 7, 2026 at 8:50 AM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 9:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर : सचेंडी थाना क्षेत्र की एक किशोरी (14) को अगवा कर दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस किशोरी के मेडिकल परीक्षण और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है. किशोरी के साथ हुई घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी के अनुसार सचेंडी थाना क्षेत्र के युवक का आरोप है कि सोमवार रात वह घर पहुंचा तो परिजनों ने 14 वर्षीय बहन के घर से लापता होने की बात कही. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. करीब एक घंटे के बाद वह रोते हुए बेसुध हालत में घर पहुंची और आपबीती बताई. किशोरी ने बताया कि वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. रास्ते में काली स्कार्पियो सवार दो युवक मिले और अगवाकर रेलवे लाइन के किनारे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया.

डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं. किशोरी के धारा 164 में बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों को पहचानकर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है.

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने कहा बताया, आरोपियों में पत्रकार शिवबरन और सब इंस्पेक्टर अमित मौर्या शामिल है. पत्रकार शिवबरन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. फरार सब इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं. आला अफसरों तक सही जानकारी न पहुंचाने को लेकर थाना प्रभारी सचेंडी को निलंबित किया गया है.

पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने कहा, अब किशोरी के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराने की पूरी तैयारी है. जैसा किशोरी ने बताया, पुलिस की जांच में उससे मिलते-जुलते साक्ष्य मिल गए हैं. भले ही दोनों आरोपी खुद को बेगुनाह बता रहे हों, पर किशोरी के बयानों के आधार पर उनके खिलाफ अब सख्त से सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें : कानपुर में गैंगरेप: शादी समारोह से लौट रही 14 साल की लड़की से दरिंदगी

यह भी पढ़ें : कानपुर में 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Last Updated : January 7, 2026 at 9:08 PM IST