कानपुर प्रॉपर्टी फ्रॉड: पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर और व्यापारी नेता पर FIR
एसोसिएशन के चेयरमैन सुगनामल मंगतानी, आयकर के पूर्व अफसर समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : February 25, 2026 at 2:09 PM IST
|Updated : February 25, 2026 at 6:57 PM IST
कानपुर: कानपुर शहर के कोतवाली थाना में मंगलवार देर रात नवीन मार्केट शॉप कीपर एसोसिएशन के चेयरमैन सुगनामल मंगतानी, आयकर के पूर्व अफसर समेत 4 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी कर प्रॉपर्टी हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई. इस मामले की चर्चा अब कानपुर में जोरों पर है.
इस मामले में पांडु नगर निवासी प्रतिभा की ओर से सीएम योगी आदित्य नाथ से कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई गयीं थी. एफआईआर की पुष्टि कोतवाली थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने की.
उन्होंने बताया डीसीपी पूर्वी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुई है. वहीं पीड़िता का आरोप था नवीन मार्केट शॉप कीपर एसोसिएशन सुगनामल मंगतानी ने केडीए के दूसरी मंजिल पर बने फ्लैट नंबर 21 पर किराएदारी के बाद कूटरचित दस्तावेजों से कब्जा कर लिया.
इसमें उसका साथ छोटे भाई पुरुषोत्तम मंगतानी व पूर्व आयकर अफसर विबी मिश्रा व लवलीन शुक्ला ने की. एफआईआर में इन सभी को आरोपी बनाया गया है.
जल्द शुरू होगी विवेचना: कोतवाली प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया इस मामले में बहुत जल्द विवेचना शुरू होगी. कोतवाली प्रभारी ने कहाकि पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ करेगी.
वहीं पीड़िता की ओर से पुलिस को ये भी बताया गया कि केडीए में जब उन्होंने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. तब 12 दिसंबर 2024 को वो जांच पूरी हुई थी. इसमें उनका पक्ष सही माना गया था. साथ ही नवीन मार्केट शॉप कीपर एसोसिएशन के चेयरमैन के कब्जे को गलत ठहराया गया था.
ये भी पढ़ें - कानपुर में एयरफोर्स जवान की बेरहमी से पिटाई, आरोपी दारोगा और सिपाही लाइन हाजिर

