ETV Bharat / state

कानपुर में नामांतरण शुल्क के लिए अब देनी होगी ये फीस, Nagar Nigam का फैसला

नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में मेयर ने लगाई मुहर, पनकी में लगे कूड़े के ढेर होंगे साफ.

kanpur nagar nigam has fixed name transfer fee at Rs 6500
कानपुर में नामांतरण शुल्क के लिए अब देनी होगी फीस. (etv bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 1, 2026 at 8:16 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: शहर की 50 लाख से अधिक आबादी को नगर निगम की ओर से शनिवार को बड़ी राहत दे दी गई. नगर निगम मुख्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में मेयर ने 6500 रुपये के नामांतरण शुल्क पर अपनी मुहर लगा दी. मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा, इसका प्रस्ताव बहुत पहले पास हो चुका था. अब किसी की, कैसी भी प्रॉपर्टी हो केवल 6500 रुपये ही नामांतरण शुल्क जमा होगा. सोमवार से इसे क्रियान्वित करा दिया जाएगा. हालांकि, होली की छुट्टी के चलते अब पांच मार्च से ये लागू होगा.

पनकी में कूड़े के ढेर साफ होंगे: इसी तरह मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा पनकी-भौंती स्थित हाईवे पर कूड़े के जो ढेर दिखते हैं. वह भी जल्द साफ होंगे. उससे गैस बनाने के लिए सीयूजीएल की ओर से प्रस्ताव मिला था, जो नगर आयुक्त की ओर से आया था. अब हम, नगर आयुक्त से इस मामले पर बात कर लेंगे. इसी तरह मेयर ने कहा, इस होली से ही नगर निगम पहली बार कानपुर में होली उत्सव की शुरुआत करने जा रहा है. जैसे शहर में बिठूर महोत्सव होता है, ठीक उसी तर्ज पर हम होली उत्सव का आयोजन कर रहे हैं. मेयर ने कार्यकारिणी के मौके पर पूरे शहर को होली व गंगा मेला पर्व की बधाई भी दी.

20-25 चौराहों के बदले जाएंगे नाम: मेयर प्रमिला पांडेय ने कहा, हर कार्यकारिणी बैठक में 20-25 चौराहों के नाम बदलने वाले प्रस्ताव आते हैं. शनिवार को भी आए थे. हमने सभी के लिए अपनी ओर से स्वीकृति दे दी. हालांकि, ये भी कहा सभी को बताया गया कि कोई विवादित प्रस्ताव नहीं होना चाहिए. बोलीं, रोड लाइट के लिए जो पार्षदों का बजट है, उसे भी पास कर दिया गया. होली के पर्व से पहले पूरे शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने व होली पर पानी की अधिक सप्लाई के लिए जिम्मेदार अफसरों को निर्देश दे दिए गए.

ये भी पढ़ेंः उज्ज्वला लाभार्थियों की 'Happy Holi': CM योगी ने दी बड़ी सौगात,1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को Free सिलेंडर