युवक ने धर्म छिपाकर म्यूजिक टीचर को किया PREGNANT; ईसाई धर्म अपनाने का बनाया दबाव, पिता-भाई पर रेप का आरोप
कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक ईसाई युवक ने ठाकुर बताकर म्यूजिक टीचर से दोस्ती की थी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : March 3, 2026 at 8:03 AM IST
कानपुर : कर्नलगंज थाना क्षेत्र के एक ईसाई युवक ने खुद को ठाकुर बताकर म्यूजिक टीचर युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया. इस दौरान युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने अपनी असली पहचान उजागर करके धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. युवती आरोपी के घर पहुंची तो उसे बंधक बना लिया गया. इस दौरान आरोपी के पिता और भाई ने भी दरिंदगी की और मारपीट कर गर्भपात करा दिया. पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जांच की बात कह रही है.
एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया के अनुसार कानपुर के बारादेवी क्षेत्र की रहने वाली म्यूजिक टीचर युवती के मुताबिक उसकी मुलाकात साल 2017 में अभिषेक सिंह उर्फ रौनी नाम के युवक से हुई थी. अभिषेक गिटार बजाता था और कार्यक्रमों के दौरान दोनों का परिचय हुआ. अभिषेक ने खुद को हिंदू (ठाकुर) बताया था. वर्ष 2023 से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और आरोपी ने शादी का वादा करके शारीरिक शोषण किया.
मई 2025 में पीड़िता एक महीने की प्रेग्नेंट हुई तो उसने अभिषेक पर शादी के लिए दबाव बनाया. शुरुआत में अभिषेक वादे करता रहा, लेकिन कुछ दिन बाद उसने ईसाई होने की बात कही और अपना वास्तविक नाम अभिषेक क्लाउडियस बताया. इसके बाद उसने युवती पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने लगा. युवती के मना करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इस पर युवती अभिषेक के घर का गई तो वहां उसे एक मकान में बंधक बना लिया गया.
युवती का आरोप है कि अभिषेक के पिता अखिलेश, मां रीता, भाई सनी और अन्य परिजनों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. इस दौरान अभिषेक के पिता और भाई ने भी युवती का रेप किया. इस दौरान आरोपियों ने युवती के पेट पर लातें मारीं और जबरन दवाएं खिलाकर उसका अबॉर्शन करवा दिया. इसके अलावा आरोपियों ने डरा-धमकाकर ऑनलाइन और कैश मिलाकर करीब एक लाख रुपये भी ऐंठ लिए व सोने के गहने भी छीन लिए. सोमवार को पीड़िता कर्नलगंज थाने पहुंची थी. एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में दो गिरफ्तार
यह भी पढ़ें : बस्ती: अजय बनकर मुस्लिम युवक ने लड़की का किया यौन शोषण, मुकदमा दर्ज

