ETV Bharat / state

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से मासूम बच्ची का अपहरण, 300 CCTV चेक करने के बाद पकड़ में आया आरोपी

कानपुर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने 24 घंटे के भीतर हासिल की सफलता.

कानपुर सेंट्रल स्टेशन से अपहृत बच्ची के साथ पुलिस टीम.
कानपुर सेंट्रल स्टेशन से अपहृत बच्ची के साथ पुलिस टीम. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 2:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर : कानपुर सेंट्रल स्टेशन से मंगलवार रात अपहरण की गई मासूम बच्ची (5) को बरामद करने में जीआरपी और आरपीएफ की टीम को सफलती मिली है. शिकायत मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ टीम ने स्टेशन पर लगे करीब 300 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले. जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बच्ची को गोद में उठाकर जाता हुआ दिखाई दिया. इसके बाद सर्विलांस की मदद से बुधवार सुबह संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

घटना की जानकारी देते दुष्यंत सिंह सीओ, जीआरपी. (Video Credit : ETV Bharat)

सीओ जीआरपी दुष्यंत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात महिला चंदा पांडेय ने अपनी पांच साल की मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना दी थी. इसके बाद तत्काल एक्शन लेते हुए आरपीएफ की मदद से पहले सर्च अभियान चलाया गया. हालांकि इस दौरान प्लेटफार्म पर कोई संदिग्ध नहीं मिला, लेकिन स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक संदिग्ध युवक बच्ची को गोद ले जाते हुए नजर आया. इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई. बुधवार सुबह को युवक को बच्ची के साथ हैबतपुर/खैरतगंज जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गए युवक का नाम राजू धीमर है और वह जालौन का रहने वाला है. उसकी आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है.

सीओ जीआरपी दुष्यंत सिंह के मुताबिक प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला चंदा पांडे मंगलवार रात अपने दो बच्चों के साथ दिल्ली साइड के फुटओवर ब्रिज पर सो रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक बच्चा चुरा ले गया. आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है.



यह भी पढ़ें : फिरोजाबाद जीआरपी ने पकड़ा बच्चा चोर गिरोह; 2 महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : हमीरपुर में करीबी रिश्तेदारों ने किया था बच्चे का अपहरण, मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती