ETV Bharat / state

15 बीघे अवैध प्लाटिंग पर KDA का बुलडोजर एक्शन; जारी रहेगी कार्रवाई

डॉ. रवि प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा बैराज से लेकर बिठूर तक का क्षेत्र शहर से बाहर की ओर है.

15 बीघे अवैध प्लाटिंग पर KDA का बुलडोजर एक्शन.
15 बीघे अवैध प्लाटिंग पर KDA का बुलडोजर एक्शन. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 26, 2026 at 2:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर: शहर में अवैध प्लाटिंग को लेकर कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) के अफसरों द्वारा लगातार बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई जारी है. प्राधिकरण के आला अफसरों का कहना है, जोन-1 में सबसे अधिक शिकायतें हैं. इस वजह से यहां कई दिनों से अभियान चल रहा है.

गुरुवार को KDA के OSD जोन-1बी (प्रवर्तन) डॉ. रवि प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ 15 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया.

डॉ. रवि प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा बैराज से लेकर बिठूर तक का क्षेत्र शहर से बाहर की ओर है. यहां पर भू-माफिया ने जमीनों पर पहले अवैध कब्जे किए, फिर उस पर प्लाटिंग कर दी. इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अभियान चलाकर भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे.

उन्होंने कहा कि जहां-जहां अवैध प्लाटिंग मिली है वहां सभी भू-स्वामियों को नोटिस भी जारी की गई है. अब अगर दोबारा प्लाटिंग हुई तो सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी.

60 बीघा पर अवैध प्लाटिंग: KDA के OSD डॉ. रवि प्रताप सिंह ने कहा कि टीम के अफसरों को गंभीरपुर में 60 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग मिली है. कुछ दिनों पहले यहां सर्वे का काम कराया गया था. अब महज एक से दो दिनों के अंदर यहां पर भी बुलडोजर दौड़ता दिखेगा. पूरी प्लाटिंग को ध्वस्त कराया जाएगा.

स्वीकृत कालोनी से ही प्लाट खरीदें: KDA के OSD डॉ. रवि प्रताप सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भू-माफिया के लालच में आकर सस्ते दामों में भूखंड न खरीदें. केवल KDA से स्वीकृत कालोनी या भूखंड ही खरीदें.

उन्होंने कहा कि भूखंड खरीदने से पहले नक्शे की जांच भी करा लें. प्लाट खरीदने से पहले पूरी जानकारी जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: डिजिटल हो रही यूपी की ग्राम पंचायतें, 170 ग्राम पंचायतों में DAC ने शुरू कर दिया काम, जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं