ETV Bharat / state

कन्नौज में विपक्ष पर बरसे भाजपा के मंत्री, कहा-प्रभु श्रीराम से लड़ोगे तो खत्म हो जाओगे

मुक्ताकाशी मंच स्थित रोमा स्मारक में गुरुवार को आयोजित कल्याण सिंह के जन्मजयंती कार्यक्रम में यूपी के कई मंत्रियों ने शिरकत की.

कल्याण सिंह के जन्मजयंती कार्यक्रम में मौजूद यूपी के मंत्री.
कल्याण सिंह के जन्मजयंती कार्यक्रम में मौजूद यूपी के मंत्री. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 9, 2026 at 11:59 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कन्नौज : मुक्ताकाशी मंच स्थित रोमा स्मारक में गुरुवार को आयोजित स्वर्गीय कल्याण सिंह की जन्म जयंती कार्यक्रम में "बाबूजी" के योगदान को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया. इस मौके पर कल्याण सिंह के साथ कार्य कर चुके जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया. इसके बाद बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी समेत कई वक्ताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. राज्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष भाजपा से लड़ेगा तो जीवित रहेगा, लेकिन अगर प्रभु श्रीराम से लड़ेगा तो जीवित नहीं रहेगा. बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर संदीप सिंह ने कहा कि "बाबूजी" ने हिदुत्व को बचाने के लिए कारसेवकों पर लाठियां नहीं चलवाईं. उन्होंने कारसेवकों पर लाठियां चलवाने के बजाय सत्ता छोड़ने का रास्ता चुना. बाबूजी सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले नेता थे.

राज्य मंत्री संदीप सिंह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो आज पीडीए की बात करते हैं, वही सत्ता में रहते हुए पिछड़ों का सबसे अधिक अपमान करते रहे हैं. उन्होंने प्रदेश में बेहतर होती प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था का उल्लेख किया. कहा-कन्नौज में “हम बनेंगे हुनरमंद” कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा. समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उनके विचार और सिद्धांत आज भी हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं.