ETV Bharat / state

कांकेर के व्यास कोंगेरा में कलयुगी बेटे ने मां का किया मर्डर

आरोपी बेटे ने पहले मां के साथ लड़ाई झगड़ा किया फिर घर में रखे टांगिया से मारकर हत्या कर दी.

KANKER MURDER
कांकेर हत्या (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 7, 2026 at 7:10 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कांकेर: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यासकोंगेरा के फरसीपारा में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही मां पर टांगिया से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है.

शराबी बेटे ने विवाद के बाद किया मां का कत्ल

कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच व्यासकोंगेरा निवासी भीखम उसेंडी शराब पीकर घर पहुंचा था. घर में किसी बात को लेकर उसकी अपनी मां बुधयारिन बाई (61 वर्ष), के साथ कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखे टांगिया से मां पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल बुधयारिन बाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

KANKER MURDER
आरोपी बेटे को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार (ETV Bharat Chhattisgarh)

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

आरोपी बेटे को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने अपनी मां पर टांगिया से हमला किया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को संजीवनी 108 की सहायता से अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई. आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

इस घटना से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

गैंग्स ऑफ वासेपुर का अंबिकापुर कनेक्शन..! 13 साल से बस संचालक के संरक्षण में छिपा हुआ था गैंगस्टर
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ खाल तस्करी का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार 3 खालें बरामद, पांच बाघों के शिकार की जांच तेज
बलरामपुर में जंगली मशरूम खाने से 9 बीमार, 3 बच्चे भी फूड पॉइजनिंग के शिकार