ETV Bharat / state

कांकेर में बारिश के मौसम में जलसंकट, कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका पर किया प्रोटेस्ट

रिटर्निंग वॉल टूटने और वाटर पंप खराब होने आए दिन शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सुशील सलाम की रिपोर्ट.

KANKER FACES WATER CRISIS
कांकेर में बारिश के मौसम में जलसंकट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 20, 2026 at 5:22 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कांकेर: पेजयजल संकट को लेकर शहर के लोग फिर से परेशान हैं. बीते 2 दिनों से पेयजल सप्लाई की व्यवस्था फिर बाधित है. पेजयजल संकट को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. गुरुवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षद और कार्यकर्ता नगर पालिका के दफ्तर पहुंचे और नारेबाजी की. कांग्रेस का कहना था कि नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ की वजह से ऐसे हालात बने हैं. कांग्रेस का आरोप है कि अगर समय रहते काम किया जाता तो पेयजल संकट से निपटा जा सकता था.

कांग्रेस पार्षदों ने नगर पालिका पर किया प्रोटेस्ट

कांग्रेस का कहना है कि पेयजल संकट कोई नई समस्या नहीं है. रिटर्निंग वॉल टूटने, पंप खराब होने और पाइपलाइन में खराबी जैसी समस्याओं के चलते आए दिन शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस का आरोप है कि स्थायी समाधान के बजाय समस्या लगातार बढ़ती जा रही है.

कांकेर में बारिश के मौसम में जलसंकट (ETV Bharat)

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशीन कराणी और नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अजय रेणु ने कहा कि 2 दिनों से कई वार्डों में पानी सप्लाई नहीं की जा रही है. नगर पालिका अध्यक्ष समस्या दूर करने के बजाय रील बनाने में बिजी हैं. कांग्रेस का ये भी कहना है कि शहर के विभिन्न वार्डों में समस्याएं बनी हुई हैं, जिनका समाधान करना चाहिए. कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आम जनता के साथ मिलकर उग्र प्रदर्शन करेगी.

2 दिनों से पानी की सप्लाई बंद है, भारी दिक्कतों का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. अधिकारी मौके पर जाते हैं और रील बनाकर आ जाते हैं: यशीन कराणी, शहर अध्यक्ष कांग्रेस

लोगों के घरों में एक बाल्टी तक पानी नहीं है. पीने के लिए पानी नहीं होगा तो लोग क्या करेंगे. अगर व्यवस्था ठीक नहीं होती तो हम और उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे: अजय रेणु, नेता प्रतिपक्ष, नगर पालिका


जेसीबी और माउंटेन चेन के जरिए मौके पर काम जारी है. जल्द बालू को हटाकर व्यवस्था को ठीक किया जाएगा: पवन मेरिया, सीएमओ, नगर पालिका कांकेर

नगर पालिका सीएमओ की सफाई

नगर पालिका सीएमओ पवन मेरिया ने बताया कि रिटर्निंग वॉल टूटने के कारण नदी की दिशा बदल गई है. पानी एनीकट की ओर आने के बजाय दूसरी दिशा में बह रहा है, जिससे नदी का एक हिस्सा पूरी तरह सूख चुका है. समस्या के समाधान के लिए मशीन लगाकर काम कराया जा रहा है, उम्मीद है कि शाम तक पानी की समस्या का समाधान हो जाएगा.

कांकेर में रिटर्निंग वॉल टूटने से नदी ने बदला रास्ता, एनीकट सूखा शहर में पानी की किल्लत

कांकेर में फिर रिहायशी इलाके में घुसा भालू, चावंड गांव में ग्रामीण पर हमला, स्कूल की छुट्टी, ड्रोन से निगरानी

फिर उठी 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग, कांकेर में हजारों की संख्या में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज का प्रदर्शन