ETV Bharat / state

चारामा में दुकानों और मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए

250 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डेटा की जांच के बाद मिली सफलता, 84 हजार रुपए का सामान और नकदी बरामद

Charama Theft Case
चारामा में दुकानों और मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 5, 2026 at 8:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कांकेर: जिले की चारामा पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने चारामा नगर में दुकानों और सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था. पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है.

चारामा पुलिस ने चोरी के तीन अलग-अलग मामलों का खुलासा किया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

250 से ज्यादा CCTV खंगाले गए

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू ने बताया कि चारामा में चार दुकानों और एक मकान में चोरी की घटना के बाद थाना चारामा और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई. जांच के दौरान 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई और मोबाइल टावर डंप के जरिए 2,000 से ज्यादा मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया.

Charama Theft Case
84 हजार रुपए का सामान और नकदी बरामद (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मास्क पहनने के कारण पहचान भी हुई मुश्किल

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे थे क्योंकि उन्होंने मास्क पहन रखा था. इसके बावजूद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर निगरानी बदमाश सूरज देवागन उर्फ टोटो और संजू सोनकर को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों प्रमोद कुमार गंगाधर उर्फ टकसु, प्रीतम सिंह और एक नाबालिग के साथ मिलकर चोरी की वारदातें करना स्वीकार किया.

सिलेंडर, चांदी की मूर्तियां बरामद

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई नकदी और सामान का आपस में बंटवारा कर लिया गया था और कुछ पैसे खर्च भी कर दिए गए थे. उन्होंने कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र में भी चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की है. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो गैस सिलेंडर, ड्रिल मशीन, हेमर मशीन, लोहे के रॉड, कांसे के गिलास, चांदी की मूर्तियां, दो मोबाइल फोन, बिना नंबर की बाइक और 11,200 रुपए नकद बरामद किए हैं. बरामद सामान की कुल कीमत करीब 84 हजार रुपए बताई गई है.

Charama Theft Case
4 आरोपी और एक नाबालिग पकड़े गए (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मास्टरमाइंट पर कई केस दर्ज

मुख्य आरोपी सूरज देवागन थाना चारामा का निगरानी बदमाश है. उसके खिलाफ पहले से चोरी सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई भी चल रही है. पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देश में हुई इस कार्रवाई में थाना चारामा और जिला साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही.

सावन से पहले कवर्धा के महादेव मंदिर में चोरी, चांदी का मुकुट और त्रिशूल ले उड़े चोर
ब्वॉयफ्रेंड के लिए गर्लफ्रेंड बनी चोरनी, केयरटेकर ने शादी वाले घर से उड़ाया कैश, दो आरोपी गिरफ्तार
स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में मोटर पंप चोर गिरोह बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार