ETV Bharat / state

जमशेदपुर में कन्हैया यादव हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली वजह

जमशेदपुर में कन्हैया यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Murder case revealed in Jamshedpur
जमशेदपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 13, 2026 at 7:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र में 11 फरवरी 2026 को हुई हत्याकांड का जमशेदपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसकी पुष्टि जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय ने की है. हत्या के पीछे की वजह चौंकाने वाली है.

दरअसल, 11 फरवरी 2026 के दिन सुबह गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट मैदान में कन्हैया यादव नामक व्यक्ति को गोली मारी गई थी. गंभीर रूप से घायल कन्हैया यादव को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त था. लोगों ने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की थी.

जानकारी देते जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडेय. (वीडियो-ईटीवी भारत)

इधर, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई थी. पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में गुरप्रीत सिंह, अमरीक सिंह, सुमित कुमार सिंह और रजा आलम शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, सात जिंदा कारतूस और तीन पिस्टल के कारतूस बरामद किए हैं.

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Murder case revealed in Jamshedpur
बरामद हथियार. (फोटो-ईटीवी भारत)

एसएसपी के मुताबिक मृतक कन्हैया यादव के पुत्र और सुमित कुमार सिंह का पूर्व से विवाद चल रहा था. इसको लेकर पूर्व में मारपीट भी हुई थी और प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी. आपसी रंजिश के कारण आरोपियों ने हत्याकांड को अंजाम दिया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

जमशेदपुर में दिन दहाड़े फल व्यवसायी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की बेटे की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

अवैध संबंध का नतीजा, प्रेमिका ने पति संग मिलकर आशिक की ली जान! शिकंजे में आए आरोपी