दो बच्चों को बिलखता छोड़ मां ने की आत्महत्या, मायके पक्ष का आरोप- शराब पीकर पीटता था पति
कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी में एक विवाहिता ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतका की मां ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : May 1, 2026 at 10:35 PM IST
ज्वालामुखी: कांगड़ा जिले में एक विवाहिता ससुरालियों और पति के प्रताड़ना से आकर खुदकुशी कर ली. मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है. वहीं, बेटी की मौत से आहत मायके वालों ने सास और पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. साथ ही पुलिस से मृतका को न्याय दिलाने की मांग की है.
पुलिस थाना मझींन से मिली जानकारी के अनुसार, मामला पुलिस थाना मझींन क्षेत्र का है. जहां 32 वर्षीय विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया. मृतका सियालकड तहसील खुंडियां जिला कांगड़ा की रहने वाली थी. बहरहाल इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है. पुलिस मृतका का पोस्टमार्टम देहरा अस्पताल में करवा रही है. मामले की पुष्टि एसपी देहरा मयंक चौधरी ने की है.
वहीं, मृतका अपने पीछे 6 और 7 साल के 2 बेटों को छोड़ गई है. मां की मौत के बाद से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका की मां ने एसपी देहरा मयंक चौधरी से मांग की है कि उसकी बेटी की मौत के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए और इन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.
वहीं, मृतका की मां ने 'दामाद चंदन ओर सास कश्मीरा पर बेटी को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं. पीड़ित मां ने कहा, शादी के बाद से उनकी बेटी को प्रतिदिन प्रताड़ित किया जाता था. पति अक्सर शराब पीकर बेटी को मारता था और घर में सास भी उसे ताने मारती रहती थी, जिससे तंग आकर उसने इतना बड़ा कदम उठाया'.
बहरहाल पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है. साथ ही मामले को लेकर स्थानीय लोगों के भी बयान दर्ज कर रही है. ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. वहीं, पुलिस को मौके से मृतका के पास से किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें: शिमला में टैक्सी चालक को ASI ने मारी लात! कैमरे में कैद हुई हरकत, SP ने किया सस्पेंड

