ETV Bharat / state

भाजपा नेता कलराज मिश्र बोले- डॉ. दिनेश शर्मा ब्राह्मण सम्मेलन छोड़कर क्यों चले गए, समझ में नहीं आया

कलराज मिश्र ने कहा, अपनी बातें रखना तो ठीक है, मगर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपशब्द कहना बिल्कुल सही नहीं है.

कलराज मिश्र ने जताया आश्चर्य.
कलराज मिश्र ने जताया आश्चर्य. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 10:10 PM IST

|

Updated : February 28, 2026 at 10:47 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान हुए हंगामे और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा के वहां से जाने पर आश्चर्य जाहिर किया है. कलराज मिश्र ने कहा कि डॉ. दिनेश शर्मा सम्मेलन के दौरान अच्छा भाषण दे रहे थे, बहुत कम लोग हंगामा कर रहे थे, यह बात बिल्कुल भी समझ नहीं आया कि आखिर वे वहां से क्यों चले गए.

उन्होंने यूजीसी कानून को लेकर कहा कि 2012 के पुराने ड्राफ्ट से यह बिल्कुल अलग है. इसमें पहली बार पिछड़े वर्ग को शामिल किया गया है. कमेटी में सामान्य वर्ग की अनिवार्यता नहीं है. जिसका संज्ञान न्यायालय ने भी लिया और रोक लगा दी गई है. उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को लेकर कहा कि अपनी बातें रखना तो ठीक है, मगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपशब्द कहना बिल्कुल सही नहीं है.

UGC मुद्दे पर कलराज मिश्र ने की बात. (Video Credit; ETV Bharat)

सवर्ण के खिलाफ है नियम : कलराज मिश्र ने कहा, यूजीसी नियम सवर्ण विद्यार्थियों के खिलाफ है. कमेटी में संबंध सदस्यों का रहना जरूरी नहीं है. जिससे अन्य की आशांका थी और कोर्ट ने भी इसका संज्ञान लिया.

यूजीसी मुद्दे पर हंगामा : बता दें, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में शनिवार को हंगामा हो गया. अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन बुलाया गया था. इस दौरान पक्ष और विपक्ष के नेता सम्मेलन में पहुंचे थे. भाजपा से राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी सम्मेलन में पहुंचे थे. बैठक में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए यूजीसी मुद्दे को लेकर हंगामा शुरू हो गया.

कार्यक्रम छोड़कर चले गए : आयोजकों ने लोगों को शां​त कराना चाहा, लेकिन हंगामा बढ़ गया. इसके बाद दिनेश शर्मा को मंच से वापस लौटना पड़ा. कुछ देर बाद दिनेश शर्मा कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए.

ब्रजेश पाठक बोले- कहीं भी गलत नहीं होगा : कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हमेशा ब्राह्मणों के साथ खड़ी है. सभी ब्राह्मणों की चिंता पार्टी और सरकार कर रही है. ब्राह्मण समाज के मन में जो बेचैनी है, हम उसे समझ रहे हैं. समाज के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि उनके साथ कहीं भी गलत नहीं होगा. उनके साथ हम हमेशा खड़े रहेंगे. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका ध्यान के आधार पर सबको साथ लेकर चला जाएगा.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में UGC पर चुप रहे डॉ. दिनेश शर्मा, लोगों ने की जमकर नारेबाजी

Last Updated : February 28, 2026 at 10:47 PM IST