ETV Bharat / state

कबीरधाम में उफनती ढोलढोली नदी में फंसी यात्रियों से भरी गाड़ी

कबीरधाम में पिछले दो दिनों से लगातार तेज बारिश से वनांचल क्षेत्रों में जनजीवन पर असर पड़ रहा है.

KABIRDHAM HEAVY RAIN
कबीरधाम उफान पर नदी (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 3, 2026 at 12:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: कबीरधाम जिले में भारी वर्षा के कारण नदी नाले उफान पर हैं. प्रशासन लगातार लोगों से उफनती नदियों और नालों को पार नहीं करने की अपील कर रहा है, इसके बावजूद लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसी ही एक घटना कुकदूर थाना क्षेत्र में सामने आई.

उफनती नदी पार करने का जोखिम

कुकदूर से पटपर होते हुए सिंदूरखार और बेलकी जाने वाले मार्ग पर स्थित ढोलढोली नदी तेज बहाव के कारण उफान पर है. इसी दौरान एक माजदा वाहन चालक ने नदी पार करने का जोखिम उठाया. वाहन में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 25 से 30 यात्री सवार थे. नदी के बीच पहुंचते ही तेज बहाव के बीच वाहन अचानक बंद हो गया. पानी का दबाव बढ़ने से वाहन बहकर गहरे हिस्से की ओर खिसकने लगा.

ग्रामीणों ने नदी में फंसे यात्रियों को बचाया (ETV Bharat Chhattisgarh)

ग्रामीणों की मदद से बची यात्रियों की जान

वाहन में सवार महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार सुनकर नदी किनारे मौजूद ग्रामीण तत्काल मदद के लिए आगे आए. अपनी जान की परवाह किए बिना कई ग्रामीण उफनती नदी में उतरे और एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. ग्रामीणों की तत्परता और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन थोड़ी सी और लापरवाही कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकती थी.

kabirdham Heavy Rain
ढोलढोली नदी उफान पर (ETV Bharat Chhattisgarh)

बारिश में नदी नाले पार करने से बचे

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि बारिश के दौरान उफनती नदी-नालों को पार करना बेहद खतरनाक हो सकता है. प्रशासन की चेतावनियों का पालन करना और जोखिम भरे फैसलों से बचना ही सुरक्षित विकल्प है.

जशपुर में तड़के सड़क हादसा, 40 से ज्यादा यात्रियों से भरी ट्रैवल्स बस पलटी, 10 से ज्यादा घायल
गर्भवती महिला और नवजात की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, निजी हॉस्पिटल का प्रसूति व सोनोग्राफी कक्ष सील
तालाब सौंदर्यीकरण का विरोध, 200 घरों पर संकट की आशंका, ग्रामीणों का घरना