ETV Bharat / state

सरकारी राशन का टेंशन, कवर्धा के इस गांव में गरीब परिवार को नहीं मिला राशन, कलेक्टर से शिकायत

जनवरी माह का राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है. कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से जांच की मांग ग्रामीणों ने की है.

Ration Problem Kawardha
कवर्धा राशन समस्या (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 28, 2026 at 12:08 PM IST

|

Updated : February 28, 2026 at 12:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कवर्धा: कबीरधाम जिले के गौरझूमर क्षेत्र में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाया है. गांव के लोगों का कहना है कि जनवरी माह का राशन अब तक हितग्राहियों को बांटा नहीं गया है, जबकि शासन स्तर से आवंटन जारी होने की जानकारी दी जा रही है. राशन नहीं मिलने से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण, कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया.

राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि उचित मूल्य दुकान का संचालन कर रहे समूह ने जनवरी महीने का खाद्यान्न वितरण नहीं किया है. जब हितग्राही दुकान पर जानकारी लेने पहुंचे तो वहां मौजूद सेल्समेन ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इससे लोगों में असंतोष और बढ़ गया.

कवर्धा में राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान (ETV Bharat Chhattisgarh)

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इसी दुकान के संचालन को लेकर लाखों रुपये के गबन का मामला सामने आया था, जिसके बाद संबंधित समूह को हटा दिया गया था. इसके बावजूद दोबारा वितरण में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आने पर लोगों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं.

kabirdham
राशन नहीं मिलने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण (ETV Bharat Chhattisgarh)

कई परिवार राशन के इंतजार में परेशान हैं और उन्हें बाजार से महंगे दाम पर अनाज खरीदना पड़ रहा है-उमा भारती,ग्रामीण महिला

आवंटन होने के बावजूद वितरण नहीं किया जा रहा है और जिम्मेदार लोग स्पष्ट जानकारी देने से बच रहे हैं-विनोद धुर्वे, ग्रामीण

क्या कहते हैं अधिकारी

ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. यदि शिकायत सही पाई जाती है तो तत्काल राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

25 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 10 हजार 324 करोड़ रुपये, कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार का होली गिफ्ट
अंबिकापुर नगर निगम का अजब कारनामा, सीसी रोड सफेद दिख रहा था तो काला करने दोबारा बनवा दी सड़क
बेमेतरा की समितियों में धान जाम, धीमी गति से चल रहा उठाव का कार्य
Last Updated : February 28, 2026 at 12:32 PM IST