ETV Bharat / state

ओरछा-शाहगढ़ रोड होगा फोरलेन! सागर कानपुर से कनेक्ट करने सिंधिया का गडकरी को लेटर

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नितिन गडकरी को पत्र, ओरछा-शाहगढ़ रोड को फोरलेन करने की मांग की, सागर कानपुर सिक्सलेन से होगा कनेक्ट.

SCINDIA LETTER TO nitin GADKARI
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नितिन गडकरी को पत्र (Credit: NHAI/PWD)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 9:34 AM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 10:46 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: कपिल तिवारी

सागर: रामराजा सरकार की ओरछा नगरी की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है. उन्होंने भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित ओरछा, टीकमगढ़ और शाहगढ़ के लिए प्रस्तावित टू लेन मार्ग को फोरलेन करने की मांग की है. ये मार्ग शाहगढ़ से सागर कानपुर 4-2 सिक्सलेन से कनेक्ट होगा. वहीं झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग 39 से भी कनेक्ट हो जाएगा.

ओरछा–शाहगढ़ मार्ग को फोरलेन कराने गडकरी को पत्र
भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित ओरछा, टीकमगढ़, शाहगढ़ एनएच 539 जिसकी लम्बाई 155 किमी है और निर्माण एजेन्सी भारतीय सड़क विकास प्राधिकरण है. फिलहाल मार्ग का सर्वे और भू-अर्जन का काम चल रहा है. इसे टूलेन से फोरलेन में तब्दील करने के लिए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है.

SCINDIA LETTER TO nitin GADKARI
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा नितिन गड़करी को पत्र (ETV Bharat)

सिंधिया ने लिखा है कि, ''जनहित और क्षेत्रीय विकास के मद्देनजर झाँसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के 9 किमी से ओरछा, टीकमगढ़, शाहगढ़ (सागर-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-34) तक का मार्ग जो टू-लेन प्रस्तावित है, इसे फोरलेन किया जाना सर्वथा उचित है. इसलिए निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर के इस टू-लेन मार्ग के स्थान पर फोरलेन मार्ग के प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करते हुए इसकी स्वीकृति प्रदान करने तथा परियोजना की वर्तमान स्थिति और प्रगति से अवगत करने का कष्ट करें.''

minister scindia Highway Proposal
सागर कानपुर सिक्सलेन से होगा कनेक्ट (Credit: NHAI/PWD)

क्या होगा फायदा
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ये चिट्ठी भाजपा नेता विकास यादव की मांग पर केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखी है. उनका कहना है कि, ''इस मार्ग पर विश्व धरोहर के रूप में श्री रामराजा सरकार की नगरी पर्यटक स्थल ओरछा, ओरछा सफारी, बुन्देलखण्ड का पावन तीर्थ अछरू माता मंदिर, जैन तीर्थ पपौरा जी इत्यादि स्थित हैं.

ORCHHA SHAHGARH FOUR LAND Demand
ओरछा-शाहगढ़ रोड को फोरलेन करने की मांग की (ETV Bharat)

इन पावन तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों पर हजारो-लाखों की संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु आते हैं. यह मार्ग दो राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ता है, जिस कारण दिल्ली की ओर से आने वाले और दक्षिण की ओर जाने वाले यातायात की दूरी में लगभग 50 किमी की कमी आयेगी. इस सफर में ईधन की खपत कम होगी और पर्यावरण को भी लाभ मिलेगा. मार्ग क्षेत्र की आवागमन सुविधा, आर्थिक गतिविधियों एवं पर्यटन विकास को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगा.''

Last Updated : March 2, 2026 at 10:46 AM IST