ETV Bharat / state

ज्योति सिंह तीसरे स्थान पर लेकिन बनीं काराकाट की टॉप निर्दलीय! राजनीति छोड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान

ज्योति सिंह चुनाव हारने के बावजूद काराकाट की टॉप निर्दलीय बन गई हैं. वहीं राजनीति छोड़ेंने को लेकर उनका बड़ा बयान सामने आया है. पढ़ें-

JYOTI SINGH
ज्योति सिंह (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 16, 2025 at 3:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रोहतास: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले की सात विधानसभा सीटों पर चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. एनडीए ने जिले में छह सीटें जीतकर अपना दबदबा कायम किया, जबकि महागठबंधन को महज एक सीट पर संतोष करना पड़ा. काराकाट विधानसभा सीट इस चुनाव की सबसे हॉट सीट बनकर उभरी, जहां भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान संभाला था.

ज्योति सिंह बनीं सबसे ज्यादा वोट पाने वाली निर्दलीय!: हार के बावजूद ज्योति सिंह सुर्खियों में बनी रहीं. उन्हें 23,469 वोट मिले, जो काराकाट में किसी भी निर्दलीय उम्मीदवार को मिले सबसे ज्यादा वोट हैं. मात्र 20 दिनों के प्रचार में इतने वोट हासिल करना ज्योति की लोकप्रियता का प्रमाण है. वे काराकाट की जनता की 'बेटी' बनकर उभरीं.

राजनीति छोड़ेंने को लेकर ज्योति सिंह (ETV Bharat)

राजनीति में बने रहने का ऐलान: हार के बाद मीडिया से बातचीत में ज्योति सिंह ने साफ कहा कि वे राजनीति नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने कहा, "काराकाट की बेटी बनकर जनता की सेवा करती रहूंगी." राजनीति छोड़ने की सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्होंने जनता के प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार जताया.

"काराकाट की जनता ने मुझे भरपूर प्यार-आशीर्वाद दिया है. इसके लिए मैं हमेशा ऋणी रहूंगी. काराकाट की बेटी हूं, बेटी बनकर यहां की जनता की हमेशा सेवा करती रहूंगी."-ज्योति सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी, काराकाट विधानसभा सीट

JYOTI SINGH
काराकाट में ज्योति सिंह तीसरे स्थान पर (ETV Bharat)

जनता का भरोसा, कोई स्टार प्रचारक नहीं: ज्योति ने कहा, "20 दिनों में जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया, मैं आभारी हूं. बड़े चेहरे चुनौती नहीं थे, मैं अपनी लड़ाई लड़ने आई थी." उन्होंने कमी बताते हुए कहा कि उनके पास कोई स्टार प्रचारक या बड़े दल का समर्थन नहीं था, अपनों ने भी साथ नहीं दिया। फिर भी जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया.

ज्योति ने कहा ऋणी रहूंगी: ज्योति ने अंत में कहा, "हार-जीत मायने नहीं रखती, लेकिन काराकाट की जनता का प्यार हमेशा मिलता रहेगा. मैं हमेशा ऋणी रहूंगी." यह बात उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को दर्शाती है. काराकाट की जनता के लिए वे अब भी 'बेटी' बनी रहेंगी.

JYOTI SINGH
काराकाट की टॉप निर्दलीय (ETV Bharat)

CPI(ML) की जीत, ज्योति को करारी शिकस्त: काराकाट सीट पर CPI(ML) के अरुण सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. उन्होंने ज्योति सिंह को 50,688 वोटों के बड़े अंतर से हराया. अरुण सिंह को कुल 74157 वोट मिले, जबकि ज्योति सिंह को 23,469 वोट प्राप्त हुए. इस जीत ने CPI(ML) की मजबूत पकड़ को एक बार फिर साबित कर दिया.

JYOTI SINGH
राजनीति में बने रहने का ऐलान (ETV Bharat)

महाबली सिंह की हार, जदयू को झटका: पूर्व सांसद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी महाबली सिंह इस सीट पर जदयू के उम्मीदवार थे, लेकिन वे अपनी सीट नहीं बचा सके. महाबली दूसरे स्थान पर रहे, जबकि ज्योति सिंह तीसरे नंबर पर रही. महाबली की हार ने जदयू के लिए बड़ा झटका साबित हुई, जो एनडीए का हिस्सा होने के बावजूद यहां असफल रही.

ये भी पढ़ें-

ज्योति सिंह पर प्रशासन की दबिश! जिस होटल में ठहरीं, वहां देर रात पड़ा छापा