ETV Bharat / state

जेपीएससी पीटी परीक्षा 12 अप्रैल को, आवेदन की अंतिम तिथि 9 मार्च

जेपीएससी ने सिविल सेव परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख ऐलान कर दिया है.

JPSC PT EXAM
झारखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 27, 2026 at 2:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: चंदन भट्टाचार्य
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) की नई तिथि घोषित कर दी है. अब पीटी परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले परीक्षा की तिथि पहले 8 मार्च और बाद में 15 मार्च निर्धारित की गई थी. लेकिन राज्य सरकार द्वारा आयु सीमा में बदलाव किए जाने के कारण आयोग को परीक्षा तिथि में संशोधन करना पड़ा.

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अधिकतम आयु की गणना अब 1 अगस्त 2022 से की जाएगी, जबकि न्यूनतम आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आयु सीमा से संबंधित यह विशेष व्यवस्था केवल सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए लागू होगी. भविष्य की परीक्षाओं में सामान्य नियम ही प्रभावी रहेंगे.

आवेदन की अंतिम तारीख 9 मार्च

जेपीएससी ने अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया है. इच्छुक अभ्यर्थी 9 मार्च 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकते हैं. आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें. ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके. आयोग की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन से पहले सभी शर्तों और पात्रता मानदंडों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

आयु सीमा में बदलाव से अभ्यार्थियों को राहत

परीक्षा तिथि में बदलाव और आयु सीमा में संशोधन के बाद अभ्यर्थियों के बीच नई चर्चा शुरू हो गई है. कई अभ्यर्थियों का मानना है कि आयु सीमा में किए गए बदलाव से उन उम्मीदवारों को राहत मिलेगी, जो पूर्व निर्धारित कट-ऑफ तिथि के कारण पात्रता से वंचित हो रहे थे. अभ्यर्थी रितेश त्रिपाठी ने कहा 'आयु सीमा में संशोधन से हमें बड़ी राहत मिली है. पहले तिथि को लेकर काफी असमंजस था. लेकिन अब स्थिति स्पष्ट है. उम्मीद है कि आयोग आगे की प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से पूरी करेगी'.

ये भी पढ़ें: कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, अब जेपीएससी या जेएसएससी करेगी नेतरहाट स्कूल में नियुक्तियां

JPSC मामले पर हाईकोर्ट की बड़ी राहत, उम्र सीमा विवाद में याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को ऑफलाइन फॉर्म भरने की अनुमति

सदन में गूंजा जेपीएससी अभ्यर्थियों की उम्र सीमा का मुद्दा, विधायक प्रदीप यादव ने अपनी ही सरकार पर खड़े किए सवाल