ETV Bharat / state

जेपीएससी जेएसएससी विवाद: अर्जुन मुंडा का बड़ा हमला, बाबूलाल मरांडी की जेल भरने की अपील

जेपीएससी-जेएसएससी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. छात्रों के पुतला दहन पर झड़प और फिर एफआईआर पर राजनीति गर्म है.

JPSC CONTROVERSY
अर्जुन मुंडा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 23, 2026 at 7:14 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो/हजारीबाग: उकरीद मोड़ के पास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया. इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा.

छात्रों के साथ हो रहा अन्याय: अर्जुन मुंडा

राज्य में छात्रों के हितों के साथ अन्याय हो रहा है और उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है. अर्जुन मुंडा ने साफ कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ गलत हो रहा है. छात्र अपनी मेहनत और परिश्रम के बल पर परीक्षा की तैयारी करते हैं. जब उन्हें परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता की आशंका होती है, तो अपनी बात सरकार के सामने रखना उनका अधिकार है. सरकार को छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और उसका उचित समाधान निकालना चाहिए.

अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी का बयान (ETV Bharat)

बल प्रयोग नहीं, बातचीत से हल निकालें

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल करना और मुकदमे दर्ज करना उचित नहीं है. सरकार को बल प्रयोग के बजाय बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालना चाहिए. इस पूरे मामले में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि छात्रों की मांगों का स्थायी समाधान क्या है और इसके लिए आगे क्या कदम उठाए जाएंगे.

वर्षों की मेहनत के साथ धोखा

अर्जुन मुंडा ने आरोप लगाया कि छात्रों की वर्षों की मेहनत और परिश्रम के साथ धोखा हुआ है. उन्होंने सरकार से संवेदनशीलता के साथ पूरे मामले को देखने और छात्रों के हित में जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से छात्र हितों को लेकर सकारात्मक सोच रखती है. बीजेपी जल्द ही छात्र हितों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है.

हजारीबाग में 700 लोगों पर एफआईआर

वहीं, हजारीबाग में शुक्रवार को हुई घटना पर 700 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. हजारीबाग पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार से मांग की है कि छात्रों पर किया गया एफआईआर वापस लिया जाए. अगर सरकार एफआईआर वापस नहीं लेती है तो उन्होंने छात्रों से अपील की है कि जेल से डरें नहीं बल्कि जेल को भर दें.

आंदोलन में घुलता राजनीतिक रंग

हजारीबाग में हो रहा छात्र आंदोलन अब राजनीतिक रंग में रंगता जा रहा है. हजारीबाग पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छात्रों के साथ भाजपा खड़ी है. उन्होंने सरकार से साफ मांग की कि एफआईआर वापस लिया जाए. अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो छात्र डरे नहीं बल्कि जेल भर दें.

पुलिस का पक्ष और लाठीचार्ज की कहानी

दरअसल हजारीबाग में शुक्रवार को पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था. घटना को लेकर पुलिस ने कोर्रा थाना में एफआईआर दर्ज किया था. हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए कहा था कि पुलिस पर छात्रों ने पथराव किया था, जिसमें कई पुलिसकर्मी और पदाधिकारी घायल हुए थे. इसे देखते हुए एफआईआर दर्ज किया गया है.

कोर्रा थाना में दर्ज हुई एफआईआर

कोर्रा थाना में 700 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें 200 नामजद हैं और 500 अज्ञात. इसकी पुष्टि कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने की थी.

ये भी पढ़ें:

पुतला दहन झड़प पर हजारीबाग में 700 लोगों पर एफआईआर, 200 नामजद और 500 अज्ञात

गिरिडीह में छात्र झड़प मामले में दो प्राथमिकी दर्ज, दोनों तरफ से लगे गंभीर आरोप