ETV Bharat / state

JPSC EXAM: रांची के 64 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई जेपीएससी बैकलॉग पीटी परीक्षा

जेपीएससी बैकलॉग भर्ती 2025 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को रांची के 64 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई.

JHARKHAND PUBLIC SERVICE COMMISSION
परीक्षा केंद्र पर चेकिंग कराते हुए परीक्षार्थी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 17, 2026 at 6:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित बैकलॉग भर्ती परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा (PT) रविवार को रांची के 64 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई. कुल 45 पदों के लिए आयोजित इस परीक्षा में लगभग 30 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी.

व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली. कई परीक्षार्थी प्रश्नपत्र के स्तर और संभावित कटऑफ को लेकर चर्चा करते नजर आए. प्रशासन और आयोग की ओर से परीक्षा को कदाचारमुक्त और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

सभी केंद्रों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती

परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रही. परीक्षा के दौरान पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई थी. सभी केंद्रों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी.

अभ्यर्थियों ने व्यवस्था को बताया संतोषजनक

केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहा. आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया.

जांच की व्यवस्था थी बेहतर: परीक्षार्थी

परीक्षार्थी राजन ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. प्रशासन की ओर से सुरक्षा और जांच की व्यवस्था काफी बेहतर थी. उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य से मध्यम रहा और प्रतियोगिता काफी कड़ी होने वाली है.

वहीं परीक्षार्थी निधि सिंह ने कहा कि केंद्रों पर अनुशासन बनाए रखा गया था. प्रवेश प्रक्रिया में थोड़ी सख्ती जरूर थी लेकिन इससे परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित हुई. उन्होंने कहा कि लंबे समय के बाद भर्ती परीक्षा होने से अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया है.

शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई परीक्षा

परीक्षार्थी अरुणा पाल ने बताया कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बावजूद परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था अच्छी रही. उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग जल्द ही पारदर्शी तरीके से आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा. प्रशासन की ओर से पूरे दिन परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती रही, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकी.

ये भी पढ़ें- JPSC बैकलॉग परीक्षा: रांची में निषेधाज्ञा होगी लागू

JET 2024 परीक्षा विवाद! LIS और PES विषय को शामिल करने पर हाईकोर्ट का निर्देश

JPSC परीक्षाओं में गड़बड़ी पर राज्यपाल सख्त, जांच के आदेश: निष्पक्षता पर उठे सवाल