पानी बचाओ, बानी बचाओ अभियान, पत्रकार वैभव शिव पांडेय ने की अगुवाई
छत्तीसगढ़ में पत्रकार वैभव शिव पांडेय ने पानी बचाओ, बानी बचाओ जनजागरुकता अभियान की शुरुआत की है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 22, 2026 at 10:53 PM IST
कवर्धा: छत्तीसगढ़ में मोर चिन्हारी के तहत पत्रकार वैभव शिव पांडेय ने पानी बचाओ, बानी बचाओ जनजागरुकता अभियान का आगाज किया है. जल संरक्षण को बढ़ावा देने के मकसद से इस अभियान की शुरुआत की गई है. विश्व मातृभाषा दिवस के अवसर पर पत्रकार वैभव शिव पांडेय ने बांकी स्थिति हॉफ नदी के उद्गम से इसकी शुरुआत की. दूसरे दिन यह यात्रा पंडरिया में समाप्त हुई.
पंडरिया में पदयात्रियों को हुआ स्वागत
पंडरिया में पदयात्रियों का स्थानीय नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने जल स्रोतों के संरक्षण और मातृभाषा के संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया. अभियान से जुड़े संयोजक डॉ. वैभव बेमेतरिहा ने कहा कि आज विश्वभर में जल संकट गहराता जा रहा है और कई मातृभाषाएं लुप्त होने के कगार पर हैं. ऐसे समय में समाज को अपनी नदियों और भाषा दोनों के प्रति सजग रहना होगा.
गर्मी के मौसम में गांव और शहरों में जल संकट विकराल रूप ले लेता है. कई नदियां अब केवल बरसाती स्वरूप में सिमटती जा रही हैं, जिनमें हॉफ नदी भी शामिल हैं. अगर अभी से संरक्षण के ठोस प्रयास नहीं किए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं- वैभव शिव पांडेय, पत्रकार
28 फरवरी से अभियान का दूसरा चरण
अभियान का दूसरा चरण 28 फरवरी से हॉफ नदी के पंडरिया क्षेत्र से प्रारंभ होगा. यह पदयात्रा अंधियारखोर, बुचीपारा सहित सैकड़ों गांवों से गुजरते हुए 2 मार्च को नांदघाट में शिवनाथ नदी के संगम स्थल पर समाप्त होगी. अभियान का उद्देश्य स्पष्ट है जल और मातृभाषा, दोनों ही हमारी जीवनरेखा और पहचान की आधारशिला हैं. इन्हें बचाना केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.

