ETV Bharat / state

जोधपुर में 50 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, गैंगस्टर की हत्या का था प्लान, श्मशान में भी रहा

जोधपुर पुलिस ने फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

50 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार
50 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 8, 2025 at 3:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर : जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की महामंदिर पुलिस ने अवैध हथियार को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार के इनामी बदमाश उदयपुर निवासी नरेश वाल्मीकि और जैसलमेर निवासी अमन वाल्मीकि को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 3 पिस्टल और 2 कारतूस भी बरामद हुए हैं. दोनों आरोपी संगठित अपराध से जुड़े हुए हैं.

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि डीसीपी ईस्ट डी नित्या की अगुवाई में कार्रवाई की गई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि उदयपुर का वांटेड आरोपी जोधपुर में है. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अम्बा माता थाने के गैंगस्टर प्रवीण कासट की हत्या करने की प्लानिंग कर रहे थे. इसको लेकर पूरी पड़ताल की जा रही है. उदयपुर पुलिस से भी कॉर्डिनेट किया जा रहा है.

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश (ETV Bharat Jodhpur)

पढ़ें. 20 लाख से ज्यादा का गबन : फाइनेंस कंपनी के सहायक शाखा प्रबंधक सहित दो गिरफ्तार

37 मामले दर्ज हैं हार्ड कोर के खिलाफ : कमिश्नर ने बताया कि नरेश वाल्मीकि उदयपुर पुलिस रेंज का हार्डकोर कुख्यात अपराधी है. उसके खिलाफ 37 मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के केस शामिल हैं. वो जोधपुर पिछले दिनों अपनी बेटी की शादी को लेकर आया था. अमन के खिलाफ 6 मामले दर्ज हैं. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इनसे बरामद तीन पिस्टल मध्य प्रदेश से लाए गए हैं. दोनों की एसयूवी को भी जब्त किया गया है.

एक महीने से जोधपुर में फरारी काट रहा था : पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अपनी एसयूवी के साथ एक माह पहले जोधपुर आए थे. यहां बार-बार ठिकाना बदल रहे थे. महामंदिर इलाके के श्मशान में भी कई दिन रुके. यहीं से इनकी संदिग्ध गतिविधियों का पता चला था, जिसके बाद कांस्टेबल रतन और प्रकाश ने सूचना को विकसित किया. सोमवार को भदवासिया इलाके से दोनों को पकड़ा गया.