जोधपुर में निफ्ट का वार्षिकोत्सव : विभ्रम थीम पर फैशन शो, सात टीमों ने बिखेरा जलवा
निफ्ट के वार्षिक उत्सव स्पेक्ट्रम-2026 में फैशन शो में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा. विभ्रम थीम पर इस फैशन शो में सात टीमों ने भाग लिया.

Published : March 2, 2026 at 9:31 AM IST
जोधपुर: रंग बिरंगी रोशनी और म्यूजिक पर अपने डिजाइन किए कपड़े पहन फैशन शो में रैंप पर वॉक करते स्टूडेंट्स. वंस मोर, वंस मोर की हूटिंग करती आडियंस. ये नजारा था राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) जोधपुर की ओर से रविवार रात को वार्षिकोत्सव स्पेक्ट्रम-26 का, जहां फैशन शो में युवा प्रतिभा का परिचय दे रहे थे. इस फैशन शो में स्टूडेन्ट्स ने अपना जलवा बिखेरा तो हर कोई मंत्रमुग्ध हो उठा.
संस्थान के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने बताया कि विभ्रम थीम पर इस फैशन शो में सात टीमों ने भाग लिया. उन्होंने 7 गारमेंट्स मंच पर उतारे. इनकी थीम अंतराल, पैरालॉक्स एरर, आदस्र्या संघा, एलिस इन वंडरलैंड, हिप्नोस्कोप, लिमिनल, रॉ रहीं. फैशन शो में स्पेशल गेस्ट और जज की भूमिका में कोलकता से आए डिजाइनर तन्मय और सौरभ रहे.
पढ़ें: जोधपुर में NIFT ग्रेजुएशन शो: खुद के डिजाइन कपड़े पहन रैंप पर उतरे स्टूडेन्ट्स
निदेशक प्रसाद ने कहा कि स्टूडेंट्स की कला और प्रतिभा को पहचानने के लिए हर वर्ष निफ्ट देशभर में स्पेक्ट्रम करता है. इसमें स्टूडेंट्स को अपने काम को प्रस्तुत करने को मंच मिलता. स्टूडेंट्स ऐसे मौके पर अपनी परफॉर्मेंस से आत्मविश्वास से भरते हैं. जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए कल्चरल परेड, डिपार्टमेंटल शोकेस, म्यूजिकल चेयर, मिनी एडवेंचर, कैरम, सोलो डांस, स्पोर्ट्स, सोलो सिंगिंग, बॉलीमानिया, फेस पेंटिंग सहित कई प्रतियोगिताएं रखी गईं. इससे पहले कैंपस में वॉकथॉन में फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स ने भाग लिया. जयपुर से आए नोटबुक द बैंड ने कल्चरल शाम में प्रस्तुति दी. ईडीएम नाइट में डीजे हैरी आकर्षण का केन्द्र रहे.
ये सात डिजाइन और डिजाइनर
- अंतराल: सेजल कुमारी, शिवानी रायकवाड़ व शिवानी मिश्रा ने कलेक्शन प्रदर्शित किया
- पैरालॉक्स एरर : मोहना, अनुराधा, रिया व श्रीना ने ड्रेसेजज शो
- आदस्या संघा: शालू प्रिया यादव, वैभव कुमार, निधि गुप्ता, मेधावी वर्मा का कलेक्शन दिखा
- एलिस इन वंडरलैंड : कनिष्का, अमित जैन, अंतरिक्ष व लुंगसंगाई ने 7 ड्रैसेज उतारीं
- हिप्प्रोस्कोप : निवेदिता, खुशी कोटवानी, मुदिता शाह व देविका ने कलेक्शन दिखाया
- लिमिनल : अनुष्का मोयल, भूमि परिहार व लावण्या वर्मा ने कलेक्शन उतारा
- रॉ थीम: आयुषी महाजन, पदमाबाला, नयनिका मित्तल, गुनिशा राठी और माहिका राय ने ड्रेसेज उतारा
पढ़ें:अपने डिजाइन किए ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरे NIFT स्टूडेंट्स, बिखेरा जलवा - NIFT SPECTRUM 25

