ETV Bharat / state

लॉरेंस के नाम से धमकी देने वाला 'लादेन' निकला मजदूर, व्यापारी से मांगे थे पांच लाख

गिरफ्तार आरोपी लादेन का गैंगस्टर लॉरेंस से कनेक्शन सामने नहीं आया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Ladu Ram alias Laden arrested by police
पुलिस की गिरफ्त में लादूराम उर्फ लादेन (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 21, 2026 at 8:00 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर: शहर में सरदारपुरा में आर्टिफिशियल ज्वैलरी का काम करने वाले व्यापारी को फोन कर गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के नाम से धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगने में आरोपी लादूराम उर्फ लादेन पकड़ा गया. लादेन ने पूछताछ में कबूल लिया कि पांच लाख रुपए नहीं देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी उसने ही दी थी. हालांकि उसका गैंगस्टर लॉरेंस से कनेक्शन पुलिस के सामने नहीं आया है.

जोधपुर पुलिस के उपायुक्त विनीत बंसल ने बताया कि गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई. इसमें उसने कबूला कि उसी ने ही गैंगस्टर का नाम लेकर धमकी दी थी. अधिकारी मामले की पड़ताल कर रहे हैं. बंसल ने बताया कि धमकी मिलने पर व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आया, उसे ट्रेस किया. तब पता चला कि कॉल झंवर थाना क्षेत्र से आया है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी का पता लगाना शुरू किया तो पहचान झंवर निवासी लादूराम उर्फ लादेन के रूप में हुई. झंवर थानाधिकारी प्रहलादसिंह ने झंवर के जाटावास निवासी लादूराम उर्फ लादेन को पकड़ सरदारपुरा थाने के सुपुर्द कर दिया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

जोधपुर पुलिस उपायुक्त विनीत बंसल (वीडियो ईटीवी भारत जोधपुर)

पढ़ें:मूंगफली व्यापारी को हथियार दिखाकर धमकी, 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

मजदूरी करता है आरोपी: पुलिस ने बताया कि आरोपी लादूराम छोटी मोटी मजदूरी करता है. नशा भी करता है. रुपए की जरूरत होने पर उसने लॉरेंस के नाम से धमकियां दी थी. लॉरेंस गैंग से उसका संबंध है या नहीं, इस बारे में पूछताछ की जा रही है.

एक माह में चौथी धमकी: लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम से लोगों को डरा कर रंगदारी वसूलने के लिए जोधपुर में फरवरी में यह चौथी घटना है. गत दिनों चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में दो जनों को धमकियां देकर दो करोड़ मांगे गए थे. गत मंगलवार को मोती चौक में होटल व्यवसायी व निवर्तमान पार्षद को धमकी भरा कॉल किया था. तीनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है. अब सरदारपुरा में व्यवसायी को धमकाया गया, जिसके आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया.

पढ़ें: Sriganganagar Crime : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर चल रहा रंगदारी नेटवर्क बेनकाब, 91 लाख नकद जब्त, 4 गिरफ्तार