ETV Bharat / state

जोधपुर डिस्कॉम: बिजली बिलों के 1.04 करोड़ रुपए बकाया होने पर काटे 464 कनेक्शन

उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए बार-बार सूचना के बावजूद पैसे जमा नहीं करने वालों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं.

Discom workers disconnecting connections in Barmer
बाड़मेर में कनेक्शन काटते डिस्कॉम कर्मी (Photo Source: Discom Barmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 28, 2026 at 11:52 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बाड़मेर: वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व जोधपुर डिस्काॅम के शिव गडरारोड़ में विद्युत बिलों की बकाया राशि जमा कराने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है. बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं. इसमें ट्रांसफाॅर्मर और मीटर हटाए जा रहे हैं.

जोधपुर डिस्काॅम के बाड़मेर में अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना ने बताया कि उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के लिए बार-बार सूचना के बावजूद पैसे जमा नहीं करने वालों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं. डिस्कॉम से मार्च 2026 से पूर्व बकाया राशि की शत-प्रतिशत वसूली करने के निर्देश मिले हैं. शिव उपखंड में सहायक अभियंता जीआर गर्ग के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता ललित बाकोलिया, राजेश कुमार व विरेन्द्र वर्मा की अलग-अलग टीमें फरवरी में करीब 45 लाख रुपए की बकाया राशि के 187 कनेक्शन काटे चुकी हैं. इसमें 10 उपभोक्ताओं के ट्रांसफाॅर्मर उतारे गए. इन 187 कनेक्शनों में से 53 कृषि कनेक्शन हैं. शेष घरेलू व व्यावसायिक कनेक्शन शामिल हैं.

पढ़ें: दौसा :बिजली बिल विवाद सुलझाने गए पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़...अफरातफरी

गडरारोड़ में सहायक अभियंता राणासिंह सत्यार्थी के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता गौरव मीणा, प्रधानसिंह मीना की टीमों ने करीब 35.40 रुपए बकाया राशि के 110 कनेक्शन काटे. इसमें 50 हजार से अधिक बकाया राशि वाले 24 उपभोक्ताओं के ट्रांसफाॅर्मर हटाए गए. शहर द्वितीय बाड़मेर में सहायक अभियंता उम्मेदाराम चौधरी के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता मेघराज सियोल, राजेन्द्रसिंह भाटी व प्रियंक चौधरी की टीमों ने फरवरी में करीब 24.70 लाख रुपए बकाया वाले 167 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे.

आज खुले रहेंगे काउंटरः अधीक्षण अभियंता ने बताया कि राजस्व वसूली और विद्युत कनेक्शन काटने का यह अभियान मार्च तक चलेगा. इससे पहले होली पर विद्युत कनेक्शन की कार्यवाही से बचने के लिए सभी बकायादार अपनी बकाया शनिवार को निगम कार्यालय में जमा करा सकते हैं. इसके लिए सभी सहायक अभियंता कार्यालयों में कैश काउंटर खुले रहेंगे.

पढ़ें:गजब! BPL मीटर पर 2 लाख 83 हजार रुपये का बिजली बिल, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले बुजुर्ग के उड़े होश