ETV Bharat / state

8वीं पास से B.Tech तक, 1000 से ज्यादा युवाओं को नौकरी का मौका, 20 नियोजक देंगे नियुक्ति पत्र

खगड़िया में 31 अगस्त को सबसे बड़ा रोजगार मेला लगेगा, 1000 से अधिक युवाओं को नौकरी का मौका. रिपोर्ट-अमन कुमार पाठक

BIHAR JOB NEWS
खगड़िया में रोजगार मेला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 19, 2026 at 7:00 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

खगड़िया: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई सरकार बनने के बाद एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया था. अब सम्राट सरकार इस लक्ष्य को मिशन के रूप में आगे बढ़ा रही है और राज्यभर में रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है.

खगड़िया में पहले चरण का सबसे बड़ा मेला: इसी कड़ी में खगड़िया जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां 31 अगस्त को एक हजार से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए पहले चरण का सबसे बड़ा और पहला रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है. यह साल का दूसरा रोजगार मेला होगा.

जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता (ETV Bharat)

कोशी कॉलेज मैदान में होगा आयोजन: जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय, खगड़िया की ओर से कोशी कॉलेज के मैदान में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसमें 20 से अधिक निजी क्षेत्र के नियोजक युवाओं के चयन के लिए पहुंचेंगे.

"इस रोजगार मेले में कुल एक हजार से अधिक पदों पर युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है. यानी एक ही जगह पर अलग-अलग कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन और चयन की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा."-अंकिता कुमारी, पदाधिकारी, जिला नियोजन

बड़ी कंपनियां लगाएंगी स्टॉल: रोजगार मेले में जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, भारत फाइनेंस, ब्लिंकिट, एलएंडटी, एयरटेल पेमेंट बैंक और एसआईएस समेत कई प्रमुख कंपनियों के स्टॉल मौजूद रहेंगे. युवाओं को अलग-अलग सेक्टर में उपलब्ध पदों के अनुसार चयन का मौका मिलेगा.

एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती का लक्ष्य: जिला नियोजनालय के अनुसार इस मेले में कुल एक हजार से अधिक पदों पर युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है. एक ही जगह पर कई कंपनियों में आवेदन और चयन की प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा. 18 से 40 वर्ष तक की उम्र के बेरोजगार अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं.

आठवीं पास से उच्च योग्यता वालों के लिए मौका: शैक्षणिक योग्यता पद और नियोजक के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. आठवीं पास से लेकर उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए भी अवसर उपलब्ध रहेंगे. चयनित युवाओं को 12 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक का वेतन मिल सकता है.

स्थानीय नियोजकों के लिए भी अवसर: खगड़िया जिले के स्थानीय नियोजक भी मेले में शामिल हो सकते हैं. इच्छुक स्थानीय नियोजक 25 अगस्त 2026 से पहले जिला नियोजनालय, खगड़िया में संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. यह मेला युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

ये भी पढ़ें-

कहानी धनंजय सर की, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा देकर बना रहे IAS-IPS

बिहार में बेरोजगार युवाओं की बल्ले-बल्ले, रोहतास में 453 को मिली ऑन-द-स्पॉट नौकरी