ETV Bharat / state

बिहार में कल लगेगा जॉब कैंप, इतने पदों पर होगी बहाली, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

भोजपुर में कल 3 जनवरी, 2026 को जिला नियोजनालय द्वारा जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. जानें वेतन और आयु सीमा.

Bhojpur Job camp
भोजपुर जॉब कैंप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 2, 2026 at 1:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोजपुर: बिहार में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय भोजपुर द्वारा 3 जनवरी, 2026 शनिवार को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह कैम्प जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.

कैम्प का स्थान और समय: यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर, कृषि भवन, आरा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं. कैम्प में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा.

उपलब्ध पद और कंपनी: कैम्प में बजाज लाइफ कंपनी लिमिटेड द्वारा कुल 67 पदों पर भर्ती की जाएगी. उपलब्ध पदों में बीमा सेविका, सहायक, कंसल्टेंट और इंटर्नशिप शामिल हैं. कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर आकर्षक वेतन प्रदान किया जाएगा.

क्या होगी योग्यता और आयु सीमा: सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है. इंटरमीडिएट (12वीं) पास और स्नातक अभ्यर्थी इस कैम्प में हिस्सा ले सकते हैं. पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं. चयन योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.

वेतन और लाभ: चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा सभी पदों पर 15,000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा. इसमें बीमा सेविका, सहायक, कंसल्टेंट तथा इंटर्नशिप सभी शामिल हैं. यह अवसर जिले के युवाओं को स्थिर रोजगार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

पंजीकरण करना है जरूरी: कैम्प में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है. जो अभ्यर्थी अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने सभी बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि वे इस रोजगार अवसर का लाभ उठा सकें.

"इच्छुक उम्मीदवार NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा."-प्रणव प्रतीक, पदाधिकारी, जिला नियोजन

ये भी पढ़ें-

नालंदा विश्वविद्यालय में कोरियन, फ्रेंच, जर्मन समेत सीखें 13 भाषाएं, जानें आवेदन प्रक्रिया

5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार, नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान.. अधिकारियों को दिया ये आदेश