ETV Bharat / state

बिहार में कल लगेगा बड़ा जॉब कैम्प, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन.. ऑन-स्पॉट होगा सेलेक्शन

भोजपुर में जॉब कैम्प आयोजित होने जा रहा है. एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड में 50 पदों पर भर्ती होगी. वेतन के साथ रहना-खाना होगा मुफ्त. पढ़ें-

job camp in Bhojpur
भोजपुर जॉब कैंप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 6, 2026 at 12:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के जिला नियोजनालय भोजपुर (आरा) की ओर से 7 जनवरी 2026, बुधवार को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह कैम्प कृषि भवन परिसर, आरा में स्थित जिला नियोजनालय कार्यालय में होगा.

कंपनी और पदों की जानकारी: प्रमुख पैकेजिंग कंपनी एजीआई ग्रीनपैक लिमिटेड (AGI Greenpac Ltd) अपनी ट्रेनिंग टीम के लिए बड़ी संख्या में भर्ती कर रही है. कंपनी कुल 50 पदों पर नियुक्तियां करेगी. चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 15,000 से 20,000 रुपये तक दिया जाएगा. इसके अलावा, कंपनी की ओर से खाने और रहने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी.

योग्यता और आयु सीमा: इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता के रूप में मैट्रिक, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे. यह भर्ती विभिन्न शैक्षणिक स्तरों के युवाओं को अवसर प्रदान करेगी.

कैम्प का समय और स्थान: यह एक दिवसीय जॉब कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा. स्थान जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर, कृषि भवन, आरा होगा. चयन प्रक्रिया कंपनी द्वारा ही संचालित की जाएगी.

युवाओं से खास अपील: जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कैम्प में शामिल हों और रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं. यह कैम्प बिहार के युवाओं को निजी क्षेत्र में स्थायी रोजगार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.

"इच्छुक उम्मीदवार NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा."-प्रणव प्रतीक, पदाधिकारी, जिला नियोजन

पंजीकरण करना अनिवार्य: जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में पंजीकरण अनिवार्य है. जो उम्मीदवार अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, वे राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं। कैम्प में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा.

ये भी पढ़ें-

नालंदा विश्वविद्यालय में कोरियन, फ्रेंच, जर्मन समेत सीखें 13 भाषाएं, जानें आवेदन प्रक्रिया

5 साल में 1 करोड़ नौकरी और रोजगार, नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान.. अधिकारियों को दिया ये आदेश