ETV Bharat / state

मुंगेर में जॉब कैंप, 100 युवाओं की होगी सीधी बहाली.. जानें आवेदन की प्रक्रिया

मुगेंर में विशेष रोजगार कैंप का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. पढ़ें पूरी डिटेल.

Munger Job camp
मुंगेर जॉब कैंप (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : November 21, 2025 at 10:28 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में बेरोजगार युवाओं के लिए इस महीने की सबसे बड़ी खुशखबरी आई है. जिले में युवाओं को नौकरी से जोड़ने के लिए विशेष रोजगार कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसकी आधिकारिक जानकारी मुंगेर नियोजनालय की ओर से दी गई है.

कब लगेगा जॉब कैंप: श्रम संसाधन विभाग की ओर से रोजगार प्रदान करने के लिए इस बार बड़ा जॉब कैंप लगाया जा रहा है, जिसमें मुंगेर के युवाओं के लिए कई अवसर एक ही जगह उपलब्ध होंगे. आगामी 26 नवंबर को मुंगेर के आईटीआई मैदान स्थित संयुक्त श्रम भवन में इस रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश खुला रहेगा.

मुंगेर जॉब कैंप (ETV Bharat)

100 युवाओं की होगी सीधी बहाली: जिला नियोजन पदाधिकारी (प्रभारी) राणा अमितेश ने बताया कि नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. इस जॉब कैंप में देश की प्रतिष्ठित कंपनी 'मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज एंड इंजीनियरिंग' सीधे चयन प्रक्रिया में भाग ले रही है. वहीं कुल 100 पदों पर बहाली की घोषणा की गई है.

क्या होगा जॉब कैंप का समय: उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है. रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को 26 नवंबर की सुबह 10 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ स्थल पर पहुंचना होगा. कैंप को सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संचालित किया जाएगा ताकि अधिकतम युवाओं को लाभ मिल सके.

क्या होगा पद, योग्यता और वेतन?: नियोजन पदाधिकारी अमितेश राणा ने बताया की कंपनी ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास युवाओं की भर्ती करेगी. जिसके लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष तय की गई है. इस रोजगार मेले में चयनित उम्मीदवारों को 14,800 रुपये से 21,500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा, जो उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तय होगा.

यहां मिलेगा अटेंडेंस बोनस: यह कैंप केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए होगा. जहां वेतन के अलावा 1,000 रुपये का अटेंडेंस बोनस, कैंटीन सुविधा और बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी. चयनित युवाओं की पोस्टिंग गुजरात राज्य में की जाएगी,जहां कम्पनी के विभिन्न प्लांट संचालित होते हैं. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को जॉब कैंप में अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है.

"मुंगेर में आयोजित यह कैंप उन युवाओं के लिए बड़ी उम्मीद बनकर आया है, जो रोजगार की तलाश में हैं. जिले में इस तरह के रोजगार अवसरों का बढ़ना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. वहीं अहम बात यह है कि यह कैंप केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रखा गया है."-राणा अमितेश, जिला नियोजन पदाधिकारी, मुंगेर

ये भी पढे़ं-

खगड़िया में 18 नवंबर को रोजगार मेला, 10वीं पास युवाओं को मिल रहा नौकरी का मौका