ETV Bharat / state

मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा से जुड़ी है जेएमएम की साख, मुस्कुराते हुए कहा- शहरवासियों का मिल रहा है समर्थन

गिरिडीह नगर निगम से चुनाव लड़ रही प्रमिला मेहरा ने कहा कि शहरवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है.

GIRIDIH MUNICIPAL ELECTION
मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 18, 2026 at 7:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: जेएमएम ने गिरिडीह से मेयर की उम्मीदवार प्रमिला मेहरा को समर्थन दिया है. क्योंकि गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री भी हैं. ऐसे में यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रतिष्ठा से जुड़ी है. पार्टी ने प्रमिला को समर्थन दिया तो नेता से लेकर कार्यकर्त्ताओं ने ताकत झोंक रखी है. प्रमिला भी लगातार लोगों से मिल रही हैं. इसे लेकर ईटीवी भारत संवाददाता अमरनाथ सिन्हा ने मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा से खास बातचीत की.

दो बार रहीं जिला परिषद सदस्य

बता दें कि प्रमिला मेहरा दो बार जिला परिषद की सदस्य रह चुकी हैं. वह जेएमएम के महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी हैं. इस बार गिरिडीह नगर निगम से 16 मेयर प्रत्याशियों में महज दो ही महिला प्रत्याशी हैं. प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने बताया कि वह पिछले 25 बर्षों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं. महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने का भी वह काम करती रही हैं. इससे पहले भी वह मेयर का चुनाव लड़ चुकी थी. इस बार उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उन्हें लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है.

मेयर उम्मीदवार प्रमिला मेहरा से खास बातचीत (ईटीवी भारत)

महिला हो रही हैं सशक्त: प्रमिला मेहरा

मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा ने कहा कि पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं, लेकिन अब इसमें बदलाव आया है. राजनीति में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है. उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सशक्त हो रही हैं. इस बार के चुनाव में महिलाओं का भी उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है. प्रमिला ने कहा कि विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है. क्षेत्र की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि नगर निगम में पेयजल की बहुत समस्या है. उन्होंने लोगों को आश्वसन दिया है कि अगर जनता ने भरोसा किया तो निश्चित रूप से समस्या को दूर किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: धनबाद में मेयर प्रत्याशी पर सांसद ढुल्लू महतो का तंज, कहा- वोट मांगने से पहले लोगों को बताएं अपनी उपलब्धि

धनबाद नगर निगम चुनाव में विकास कार्यों के श्रेय पर सियासी संग्राम, जेएमएम और भाजपा आमने-सामने

अल्पसंख्यक सिर्फ वोट देने के लिए नहीं है, हमें भी अपनी हिस्सेदारी चाहिए: मंत्री इरफान अंसारी