ETV Bharat / state

बोकारो में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, झामुमो विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने निकाय चुनाव को लेकर महिला कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए चुनावी टिप्स दिए.

MLA Mathura Prasad Mahto
विधायक मथुरा प्रसाद महतो (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 4, 2026 at 6:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर राजनितिक दलों में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी, हेमंत सरकार पर दलीय आधार पर चुनाव कराने को लेकर धरना प्रदर्शन की बात कह रही है. दूसरी ओर झामुमो ने भी निकाय चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है.

विधायक ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला

दरअसल, बोकारो महानगर महिला मोर्चा की निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए रविवार को बैठक हुई. जिसमें टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए. झामुमो विधायक ने निकाय चुनाव को लेकर महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए चुनाव की रणनीति पर काम करने की अपील की. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, महिला समिति से जुड़ी कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने जिस प्रकार से महिलाओं को सम्मान एवं योजनाओं का लाभ देने का काम किया है, उससे सभी महिलाओं को जागृत करना होगा.

जानकारी देते झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो (Etv bharat)

हमारी स्थिति बेहतर: झामुमो विधायक

झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी अच्छी देखने को मिलेगी. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दावा किया कि महिला मोर्चा, बोकारो में काफी मजबूत स्थिति में है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवा, महिला और आम लोगों के लिए बेहतर काम किया है. इसके साथ ही कई योजनाएं, जो धरातल पर काम कर रही हैं, उसका लाभ भी पार्टी को निकाय चुनाव में मिलेगा. जनता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताएगी.

ये भी पढ़ें- हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा करेगी नगर परिषद का घेराव, करेगी ईवीएम से वोटिंग कराने की मांग

झारखंड नगर निकाय चुनाव से पहले बैलेट बनाम ईवीएम पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, भाजपा विधायक सीपी सिंह ने जताई ये आशंका

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 8 जनवरी को राज्य निर्वाचन आयोग की समीक्षा बैठक