जेएमएम से निलंबित हुए शिवम श्रीवास्तव, फायरिंग की घटना के बाद जिलाध्यक्ष ने जारी किया पत्र
फायरिंग की घटना के बाद शिवम श्रीवास्तव को जेएमएम ने पार्टी ने निष्कासित कर दिया है.

Published : February 23, 2026 at 10:34 PM IST
गिरिडीह: वार्ड 18 में मतदान के उपरांत घटित फायरिंग की घटना के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शिवम श्रीवास्तव ऊर्फ शिवम आजाद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. निलंबन की घोषणा पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की है.
संजय सिंह ने कहा है कि 'वार्ड नंबर 18 में जो हिंसक झड़प हुई है उसकी झामुमो गिरिडीह जिला समिति निंदा करती है एवं शिवम आजाद को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए केंद्रीय समिति रांची निष्काषण के लिए अनुशंसा की जाती है.'
क्या है मामला
यहां बता दें कि सोमवार को मतदान आरंभ होने के एक घंटे के अंदर वार्ड नंबर 16 में झड़प हो गई थी. उसके बाद मामले को शांत कराया गया. फिर शाम में मतदान के उपरांत यहां फिर से झड़प हो गई जो हिंसक हो गई. इस दौरान गोली चली. गोली दो लोगों को लगी. इस घटना से नाराज हुए लोग सड़क पर उतर आए.
राजू खान के नेतृत्व में सड़क पर उतरे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. मामले की जानकारी पर डीसी एसपी पहुंचे और जांच शुरू की गई. लोगों ने इस घटना का आरोप शिवम के लोगों पर लगाया.
यहां यह भी बता दें कि शिवम श्रीवास्तव वार्ड 18 के पूर्व पार्षद हैं. जबकि निवर्तमान पार्षद और वर्तमान में प्रत्याशी शिवम की मां ही हैं. रविवार की घटना के बाद फायरिंग का आरोप शिवम श्रीवास्तव के लोगों पर लगा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें:
मतदान के बाद चली गोली! दो घायल, विरोध में सड़क पर उतरे लोग
नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान प्रत्याशी पति और पुलिस के बीच झड़प, डीएसपी घायल

