ETV Bharat / state

जेएलकेएम विधायक ने सदन में ग्रामीण विकास मंत्री को दी सावधान रहने की सलाह! जानें, क्या दी नसीहत

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री को सलाह दी है.

JLKM MLA Jairam Mahto gave advice to Rural Development Minister during budget session of Jharkhand Assembly
जेएलकेएम विधायक जयराम महतो (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 27, 2026 at 7:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट- उपेंद्र कुमार.

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्रामीण विकास विभाग के बजट पर चर्चा हुई. इस चर्चा में भाग लेते हुए सदन के अंदर जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को खास सलाह दे डाली.

विधायक जयराम महतो ने सदन में अपनी बात कहने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री को सलाह इस लिए देना पड़ा. क्योंकि इस राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, हरिनारायण सिंह और एनोस एक्का जेल जा चुके हैं. इसलिए ग्रामीण विकास मंत्री को अपने बाबूओं से सावधान रहने की जरूरत है. जयराम महतो ने कहा कि ग्रामीण विकास मंत्री बाबुओं से बचकर रहें क्योंकि ये किसी के नहीं होते हैं.

जेएलकेएम विधायक जयराम महतो का बयान (ETV Bharat)

आवास में दरी बिछा कर रहे विधायक सुरेश पासवान

आज सदन की कार्यवाही के दौरान राजद विधायक दल के नेता, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान द्वारा विधायक आवास की साज सज्जा के लिए 10 लाख रुपये का प्रावधान करने की मांग का विरोध विधायक जयराम महतो ने किया. उन्होंने कहा कि विधायक को 02 लाख 30 हजार रुपया हर महीने वेतन में मिलता है, उन्हें चाहिए कि अपने पैसे से सोफे, गद्दा, पलंग लें. सैलरी के साथ साथ विधायकों की कमाई भी होती है, ऐसे में उन्हें इस तरह की मांग नहीं करनी चाहिए. विधायक जयराम महतो ने कहा कि बजट सत्र में माननीय को मिलने वाले गिफ्ट का प्रचलन भी गलत है और वह इसे स्वीकार नहीं करते हैं.

इसे भी पढ़ें- संथाल में डीसी की अनुमति के बगैर आदिवासियों की जमीन का हो रहा है हस्तांतरण, देवेंद्र कुंवर ने कहा-बदल रही है डेमोग्राफी, मंत्री ने दिया ये जवाब

इसे भी पढ़ें- क्या झारखंड में ट्राइबल सब-प्लान की राशि का हो रहा है विचलन ? सदन में उठा सवाल, मंत्री बोले, कानून बनाने की है जरुरत

इसे भी पढ़ें- राशि खर्च करने में कृषि विभाग सबसे फिसड्डी! विपक्ष ने उठाया सवाल