ETV Bharat / state

पश्चिम बंगाल चुनाव में उम्मीदवार उतारेगा JJD, तेजप्रताप यादव का बड़ा ऐलान

बिहार में भले ही तेजप्रताप यादव का खाता नहीं खुला लेकिन पार्टी को विस्तार देने के लिए वह बंगाल का चुनाव लड़ेंगे. पढ़ें..

Tej Pratap Yadav
बंगाल चुनाव लड़ेंगे तेजप्रताप यादव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 11, 2026 at 1:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने पार्टी के राजनीतिक विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जेडीजेडी आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी.

पार्टी के विस्तार की योजना: एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक तेजप्रताप यादव ने कहा कि जेडीजेडी अब सिर्फ बिहार की राजनीति तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरने की तैयारी कर रही है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली और पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है.

राष्ट्रीय विस्तार की रणनीति: तेजप्रताप ने कहा कि दिल्ली और बंगाल में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है. जल्द ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता से जुड़े मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय को चुनावी एजेंडे के केंद्र में रखेगी.

Tej Pratap Yadav
जेजेडी को विस्तार देंगे तेजप्रताप यादव (ETV Bharat)

सरकारों पर साधा निशाना: पूर्व विधायक तेज प्रताप यादव ने ने मौजूदा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों की नीतियों से आम लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि जनता को एक नए राजनीतिक विकल्प की जरूरत है और जेडीजेडी इस भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Tej Pratap Yadav
तेजप्रताप यादव (ETV Bharat)

युवाओं और किसानों से अपील: तेज प्रताप यादव ने युवाओं, किसानों और मजदूरों से पार्टी से जुड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि जेडीजेडी सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनहित के मुद्दों पर मजबूती से लड़ाई लड़ेगी.

तेज प्रताप के बयान के मायने: तेज प्रताप यादव का यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब कई क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश में जुटे हैं. एमसीडी और पश्चिम बंगाल चुनाव में उतरने का फैसला जेडीजेडी की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.

Tej Pratap Yadav
पूर्व विधायक तेजप्रताप यादव (ETV Bharat)

कब है बंगाल चुनाव?: इसी साल अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव होना है. जहां मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होना है. हालांकि कांग्रेस और वामदल भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

'खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास आप हैं..' सारी कसमों को तोड़कर मां से मिलने पहुंच गए तेजप्रताप यादव

'क्या आपके घर दही-चूरा भोज पर आएंगे लालू यादव .." सवाल सुनकर क्या बोले तेजप्रताप ?

तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज की सियासी गर्मी, आखिर क्या पक रही NDA के साथ खिचड़ी?