'2700 वोट' वाले बयान का पूरा सच क्या है? जीतनराम मांझी ने बतायी पूरी हकीकत
जीतनराम मांझी ने रीकाउंटिंग से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है.

Published : December 20, 2025 at 3:34 PM IST
पटना: केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतनराम मांझी का एक बयान सुर्खियों में छाया हुआ हैय इस वीडियो में कथित तौर पर वह कहते सुने जा रहे हैं कि साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 2700 वोटों से हार रहे एक प्रत्याशी को डीएम से फोन कर जितवाने के लिए कहा था. इस बयान के बाद मचे बवाल के बीच मांझी ने सफाई देते हुए इस वीडियो को भ्रामक फैलाने वाला करार दिया है.
जीतनराम मांझी ने दी सफाई: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने 'पुनर्गणना' वाले बयान पर कहा है कि "ये गलत वीडियो है. इस चुनाव में आप सुने होंगे कि रीकाउंटिंग हुआ तो 27 वोट से जीते और एक जदयू के कैंडिडेट रीकाउंटिंग में 27 वोट से हार गए. कहने का मतलब है कि रीकाउंटिंग मांगा जाता है.
#WATCH | पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने 'पुनर्गणना' वाले बयान पर कहा, " ये गलत वीडियो है...पुनर्गणना के आंकड़े मांगे जाते हैं... साल 2020 में पुनर्गणना के बाद हमारा उम्मीदवार जीत गया था। मेरा कहना था कि उन्हें(टिकारी ham (s) उम्मीदवार अनिल कुमार) भागना नहीं चाहिए था… pic.twitter.com/CrzhjEqZLG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2025
"इसलिए हमने उसको कहा कि 2020 में रीकाउंटिंग में तुम (टिकारी HAM (S) उम्मीदवार अनिल कुमार) जीत गया था. इस बार भी रीकाउंटिंग मांगता भाग गया क्यों? साल 2020 में पुनर्गणना के बाद हमारा उम्मीदवार जीत गया था. मेरा कहना था कि उन्हें भागना नहीं चाहिए था और पुनर्गणना करवानी चाहिए थी."- जीतनराम मांझी, केंद्रीय मंत्री
तत्कालीन डीएम अभिषेक सिंह का लिया था नाम: मांझी ने कहा कि उस समय (2020) अभिषेक सिंह ही डीएम थे. वह सक्षम पदाधिकारी थे और जस्टिस करने वाले थे. हमने उनसे तत्कालीन डीएम अभिषेक सिंह से मांगा कि हमें पुनर्गणना के आंकड़े दीजिए और उन्होंने दे दिए. इस बार भी डीएम अच्छे थे. रीकाउंटिंग मांगने पर दे देते और हो सकता था कि हमलोग चुनाव जीत जाते. इसी बात की हमने चर्चा की थी.
RJD की चुनाव आयोग से मांग: वहीं मांझी के बयान के बाद से आरजेडी हमलावर है और दावा कर रही है कि वोट चोरी का आरोप जो हमने लगाया था, वह सही साबित हो गया है. राजद नेता गौतम कृष्णा ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर कहा कि जीतन राम मांझी का जो बयान है, वह स्वीकार करने वाला बयान है.
#WATCH | पटना: राजद नेता गौतम कृष्णा ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बयान पर कहा, " जीतन राम मांझी का जो बयान है वह स्वीकार करने वाला बयान है... मैं मांग करता हूं कि चुनाव आयोग जल्द से जल्द एक टीम गठित करे और इन(बिहार विधानसभा) चुनावों की तुरंत निष्पक्ष जांच होनी चाहिए..." pic.twitter.com/4InuyIYrQr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2025
"मैं मांग करता हूं कि चुनाव आयोग जल्द से जल्द एक टीम गठित करे और इन(बिहार विधानसभा) चुनावों की तुरंत निष्पक्ष जांच होनी चाहिए."- गौतम कृष्णा, राजद नेता
ये भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हम पार्टी के संरक्षक श्री जीतन राम मांझी जी है जो ठगेश कुमार जैसे पिद्दी पालतू आयुक्त के मुँह पर करारा तमाचा जड़ डंके की चोट पर खुले मंच से चुनाव नतीजों में हेरा-फेरी, मशीनरी और धांधली से चुनाव जितने का शाही… pic.twitter.com/FSPyQgeBWB
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) December 18, 2025
क्या है पूरा मामला?: गया के मोहनपुर प्रखंड में बाराचट्टी विधानसभा की हम विधायक ज्योति देवी का बाराचट्टी विधानसभा अंतर्गत मोहनपुर हाई स्कूल के प्रांगण में अभिनंदन समारोह के दौरान जीतनराम मांझी का एक वीडियो वायरल हुआ है. उसमें मांझी कहते दिख रहे हैं कि उस समय हमारे प्रत्याशी के द्वारा कहा गया था, कि कोई उपाय है, तो बताइए उस समय वह सीट 2700 वोट से हार रहे थे. हमने प्रयास किया तो जीत गए. इस बार मात्र 1600 वोट से हार गए. 2025 में उन्होंने यह बात नहीं कही. इस तरह उनकी गलती से एक सीट हमारे हाथ से चली गयी.''
ये भी पढ़ें
'2700 वोट से पीछे थे.. DM को बोलकर जितवा दिया' जीतनराम मांझी ने VIDEO को बताया फेक
'कौन-सी शराब अच्छी है?' बिहार में शराबबंदी पर फिर बोलने लगे जीतनराम मांझी

