झारखंड के सनसनीखेज मर्डर केस का दिल्ली में खुलासा, जंगल में छिपाई थी लाश
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने झारखंड के साहिबगंज जिले के सनसनीखेज अपहरण और हत्या के मामले को सुलझाया, आरोपी दिल्ली के यमुना बाजार इलाके से गिरफ्तार

Published : May 25, 2026 at 5:12 PM IST
नई दिल्ली : झारखंड के साहिबगंज जिले में हुए सनसनीखेज अपहरण और हत्या के मामले को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी हत्या के बाद दिल्ली में छिपकर रह रहा था. गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव मुर्मू उर्फ ताला के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे यमुना बाजार इलाके से दबोचा और बाद में उसे झारखंड पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया.
21 मई को मृतक के लापता होने का मामला दर्ज : पुलिस के मुताबिक साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र में 21 मई को चंपई मरांडी के लापता होने का मामला दर्ज हुआ था. जांच के दौरान करीब 10 दिन बाद जंगल से उसका शव बरामद हुआ, जिसके बाद मामले में हत्या की धाराएं जोड़ दी गईं. जांच में सामने आया कि हत्या से पहले मृतक आरोपियों के साथ बैठकर शराब पी रहा था. इसी दौरान किसी छोटी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और आरोपियों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद शव को जंगल में छिपा दिया गया ताकि सबूत मिटाए जा सकें.
🚨 𝗞𝗜𝗗𝗡𝗔𝗣𝗣𝗜𝗡𝗚 𝗖𝗨𝗠 𝗠𝗨𝗥𝗗𝗘𝗥 𝗖𝗔𝗦𝗘 𝗦𝗢𝗟𝗩𝗘𝗗 𝗕𝗬 𝗖𝗥, 𝗖𝗥𝗜𝗠𝗘 𝗕𝗥𝗔𝗡𝗖𝗛 🚨
— Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP) May 25, 2026
👮♂️ In a swift interstate operation, apprehended a wanted accused involved in a kidnapping-cum-murder case of PS Borio, Sahibganj, Jharkhand.
⚠️ Victim’s body, concealed deep… pic.twitter.com/dWBFbtUvpG
आरोपी सुखदेव मुर्मू दिल्ली के यमुना बाजार इलाके से गिरफ्तार
दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हत्या में शामिल आरोपी सुखदेव मुर्मू दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद इंस्पेक्टर विनय कुमार के नेतृत्व में टीम ने हनुमान मंदिर के पास जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि 12 मई को वह अपने साथियों बाबूजी मरांडी, मंगल टुडू और मृतक चंपई मरांडी के साथ शराब पी रहा था, इसी दौरान झगड़ा बढ़ने पर उसके साथियों ने चंपई का गला दबा दिया और उसने भी हत्या में सहयोग किया.
डीसीपी क्राइम ब्रांच ने दी मामले में जानकारी :
क्राइम ब्रांच और झारखंड पुलिस के बीच लगातार समन्वय बनाकर कार्रवाई की गई. आरोपी हत्या के बाद फरार होकर दिल्ली में छिपा हुआ था, लेकिन तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.
संजीव कुमार यादव ,डीसीपी क्राइम ब्रांच
ये भी पढ़ें :

