ETV Bharat / state

बोकारो में साइकिल मैराथन का आयोजन, ढाई सौ युवाओं ने लिया भाग, एड्स के प्रति जागरूकता और पर्यावरण रक्षा का दिया संदेश

बोकारो में झारखंड युवा आयोग द्वारा साइकिल मैराथन का आयोजन किया. एड्स के प्रति जागरूकता और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर संदेश दिया.

CYCLE MARATHON IN BOKARO
झारखंड युवा आयोग द्वारा साइकिल मैराथन का आयोजन (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 28, 2026 at 1:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: झारखंड युवा आयोग के द्वारा रविवार को बोकारो में साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया. इस साइकिल मैराथन में ढाई सौ युवाओं ने भाग लिया. मौके पर युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने फ्लैग ऑफ कर इसकी शुरुआत की. इस साइकिल मैराथन में 25 किलोमीटर और 2 किलोमीटर साइकिल रेस रखा गया था. इसका आयोजन के द्वारा एड्स के प्रति जागरूकता और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया.

धनबाद के रोहित ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

25 किलोमीटर के साइकिल रेस में धनबाद जिले के राजगंज के रहने वाले ग्रामीण युवक रोहित कुमार रवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. रोहित कुमार रवानी ने बताया कि वे प्रतिदिन 2 घंटे साइकिल चलाने का काम करते हैं और 45 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं. रोहित ने बताया कि पुरानी साइकिल से वह प्रैक्टिस करते हैं. वह नेशनल भी खेल चुके हैं. लेकिन साइकिल महंगा होने के कारण वह अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं. रोहित ने सरकार से सहायता मिलने पर राज्य का नाम रोशन करने की बात कही है.

जानकारी देते प्रतियोगिता के विनर, नेता और आयोग के अध्यक्ष (ईटीवी भारत)

साइकिल मैराथन रांची में होगा समापन: राजेश ठाकुर

वहीं कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने युवा आयोग के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज इसकी शुरुआत बोकारो से हुई है और समापन रांची में होगा. जहां मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे. उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से सेहत ठीक रहता है और महंगाई से भी राहत मिलेगी. युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव ने बताया कि इसके पीछे मुख्य उद्देश्य एड्स बीमारी के प्रति जागरूकता और साथ ही साथ एक हरित राज्य की परिकल्पना को आगे बढ़ाने की है.

Cycle Marathon in bokaro
बोकारो में साइकिल मैराथन (ईटीवी भारत)

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितना प्रदूषण बढ़ रहा है, बड़े-बड़े शहरों में सांस लेना योग्य हवा नहीं है. लेकिन झारखंड अपनी प्रकृति के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि लोग साइकिल चलाएं, साइकिल को अपने रोजमर्रा के जीवन में शामिल करें. ताकि महंगाई से राहत मिले और जो देश डायबिटीज कैपिटल बन रहा है, उससे भी बचा जा सके.

Cycle Marathon in bokaro
विजेता को प्राइज देते हुए (ईटीवी भारत)

ये भी पढ़ें: हेल्थ इज वेल्थ' का संदेश देते नजर आए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, साइकिल की सवारी कर पहुंचे विधानसभा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दौड़ा जामताड़ा, साइकिल रैली और मैराथन का आयोजन

37 देशों और भारत के दर्जनों राज्यों को साइकिल से नापा, ग्रामीण बेटियों की आवाज बनीं पर्वतारोही समीरा खान