ETV Bharat / state

होली पर झारखंड में गर्मी के रंग हुए गाढ़े, चाईबासा सबसे गर्म, साफ और शुष्क रहेगा मौसम

झारखंड में होली के दिन से मौसम ने गर्माहट दिखानी शुरू कर दी है. सबसे ज्यादा तापमान चाईबासा में दर्ज किया गया है.

WEATHER REPORT IN JHARKHAND
प्रतीकात्मक तस्वीर (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 4, 2026 at 1:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: राजेश कुमार सिंह

रांची: होली के रंगों के बीच झारखंड में मौसम ने भी गर्माहट दिखानी शुरू कर दी है. मौसम केंद्र, रांची के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है. राहत की बात यह है कि होली के दिन मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.

प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री रहा. जमशेदपुर और डाल्टनगंज में गर्मी ज्यादा रही, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे ठंडी रात खूंटी में रही, जहां न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

weather report in jharkhand
झारखंड के प्रमुख शहरों का तापमान (ईटीवी भारत)

होली के दिन रहेगा आसमान साफ

बोकारो में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, गुमला और हजारीबाग में 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में राज्य के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है. मौसम केंद्र ने बताया है कि होली के दिन आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की गई है.

कुल मिलाकर आज का मौसम होली खेलने के लिहाज से मुफीद बना हुआ है. राजधानी की सड़कों पर सुबह से ही होली की टोलियां उतर आई हैं. खासकर बच्चों की खुशी देखते बन रही है.

ये भी पढ़ें: होली पर चढ़ेगा गर्मी का रंग, झारखंड में दिन तपेगा, रातें रहेंगी ठंडी, बारिश के कोई आसार नहीं

झारखंड में बढ़ती गर्मी का असर, दिन में तपिश, रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म

झारखंड में दिन में हल्की गर्मी, रात में अभी ठंड का असर कायम, चाईबासा सबसे गर्म, खूंटी सबसे ठंडा