सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गयी जान
पलामू में सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान की मौत हो गयी है.

Published : December 26, 2025 at 10:49 PM IST
पलामूः जिला में एक सड़क दुर्घटना में झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गयी है. पुलिस का जवान छुट्टी के दौरान घर आया था.
जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवान बीघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान सोनू सिंह (38 वर्ष) दिवान बीघा निवासी के रूप में हुई है.
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू सिंह बिहार के औरंगाबाद गए हुए थे. वहां से लौटने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सोनू सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत थे और वर्तमान में रांची में पदस्थापित थे. वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे. इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. घटना को लेकर गांव में शोक व्याप्त है.
इस हादसे को लेकर हैदरनगर थाना प्रभारी धनंजय गोप ने बताया कि इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है. अज्ञात वाहन की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है.
इसे भी पढ़ें- दुमका में कोहरे का कहर: बोलेरो का चक्का बदल रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
इसे भी पढ़ें- लोहरदगा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई, हादसे दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर
इसे भी पढ़ें- खूंटी में भीषण सड़क हादसा: पिता और मासूम बेटे की मौत, बेटी गंभीर

