भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025: झारखंड है इस बार फोकस राज्य, मंत्री ने कहा- विदेश में भी बनेगी पहचान
झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार लगातार झारखंड को आगे बढ़ाने का काम कर रही है.

Published : November 14, 2025 at 8:46 PM IST
नई दिल्ली: राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार से 44वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) की शुरुआत हुई है, जो आगामी 27 नवंबर तक लगा रहेगा. शुरू के पांच दिन 14 से 18 नवंबर बिजनेस डेज हैं. वहीं 19 से मेले को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा. इस बार मेले में साझेदार राज्य बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश हैं. सके अलावा झारखंड को इस बार फोकस राज्य रखा गया है.
शुक्रवार को भारत मंडपम के हॉल नंबर 3 में उद्योग विभाग, झारखंड सरकार में खेलकूद एवं युवा मामलों के मंत्री सुदिव्य कुमार ने झारखंड मंडप का उद्घाटन किया. उन्होंने बताया कि झारखंड, भारत के अग्रिम राज्य का दर्जा पाने की संभावना रखता है. यही वजह है कि अब झारखंड देश के हर राज्य में अपनी पहचान बना रहा है.
उन्होंने बताया कि झारखंड ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर के फोकस राज्य का दर्जा हासिल किया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार लगातार झारखंड को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. उम्मीद है आगे आने वाले समय में झारखंड देश के साथ साथ विदेशों में भी अपनी पहचान बनाएगा. बता दें कि, ट्रेड फेयर में बिजनेसमैन और आम लोगों को गेट नंबर 3, 4, 6 और 10 से एंट्री मिलेगी. व्यावसायिक दिनों में ट्रेड फेयर की टिकट 500 रुपये रखी गई है, जबकि सामान्य दिनों में 80 रुपये और वीकेंड या छुट्टी वाले दिन 150 रुपये रखी गई है. वहीं सामान्य दिनों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रवेश नि:शुल्क है. इसके अलावा प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक का आयोजन किया जाएगा.
गौरतलब है कि 2020 के बाद इस वर्ष चीन भी मेले में शामिल हुआ है. इसके अलावा मेले में थाईलैंड, मलेशिया, स्वीडन, दक्षिण कोरिया, तुर्की, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, लेबनान और ट्यूनीशिया सहित 11 देश भी अपने उत्पाद और इनोवेशन प्रस्तुत कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें-
DUSU EC Election 2025: एबीवीपी ने डूसू कार्यकारिणी समिति चुनाव में मारी बाजी, 10 में से 6 सीटें जीती

