SIR को लेकर गंभीर हुई झारखंड कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में हुई बैठक, सर्वसम्मति से गणना प्रपत्र के लिए 15 दिन बढ़ाने की मांग
झारखंड प्रभारी के. राजू ने सोमवार को एसआईआर प्रक्रिया और सांगठनिक मजबूती को लेकर बैठक की.

Published : July 20, 2026 at 6:56 PM IST
रांचीः झारखंड प्रभारी के. राजू सोमवार से चार दिवसीय झारखंड दौरे के तहत रांची आ चुके हैं. AICC के स्थाई आमंत्रित सदस्य के. राजू ने झारखंड प्रवास के पहले दिन मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में एसआईआर प्रक्रिया और सांगठनिक मजबूती को लेकर बैठक की.
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू की बैठक
के. राजू ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया और सोशल मीडिया विभाग के नव चयनित सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें एसआईआर की प्रक्रिया को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा हुई. बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस विधायकों के साथ विधानसभा स्तर पर क्षेत्रवार SIR की अद्यतन स्थिति समीक्षा बैठक की. वहीं के. राजू सोमवार शाम खूंटी और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, उपाध्यक्षों और प्रभारियों के साथ SIR पर बैठक करेंगे.
मंगलवार को होगी कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक
21 जुलाई को प्रभारी मंत्रियों और कमेटियों के साथ SIR पर मंथन होगा. जिसमें 10 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक की जाएगी. 11:30 बजे जेपीसीसी की कैंपेन कमेटी के साथ रणनीति पर चर्चा, दोपहर बाद 02:00 बजे एसआईआर कमेटी के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक और दोपहर 03:00 बजे जेपीसीसी सचिवों और रांची लोकसभा क्षेत्र के जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.
बूथ दौरा और सांगठनिक समीक्षा करेंगे प्रदेश प्रभारी
उसके बाद 22 जुलाई को प्रदेश प्रभारी बूथों का दौरा और सांगठनिक समीक्षा करेंगे. 10 बजे के. राजू, खुद रांची महानगर के विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा करेंगे, यहां वे वोटर लिस्ट से अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट नामों को हटाने और सुधारने के काम की समीक्षा करेंगे और 22 जुलाई की दोपहर 2:00 बजे खूंटी लोकसभा क्षेत्र के जेपीसीसी सचिवों और जिला उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. शाम 4 बजे प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सचिवों और संगठन महासचिव के साथ एक बड़ी सांगठनिक समीक्षा बैठक होगी.
ये भी पढ़ें- राधाकृष्ण किशोर, केएन त्रिपाठी पर बाद में होगी बात- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू
राजद ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, के राजू पर की विवादित टिप्पणी, कहा- पार्टी के अंदर कई गुट
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद के राजू के बयान से राजद नाराज

