ETV Bharat / state

होली मिलन समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने की शिरकत कर पत्रकारों को दी बधाई

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बरेली में मिलन समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और क्षेत्रीय विधायक ने भी हिस्सा लिया.

Jharkhand Governor Santosh Gangwar
होली मिलन समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 4, 2026 at 7:59 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बरेली: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बरेली में आयोजित होली मिलन समारोह इस बार खास बन गया, जब कार्यक्रम में झारखंड के गर्वनर संतोष गंगवार ने शिरकत की. उनकी सादगी भरी मौजूदगी ने समारोह की गरिमा और बढ़ा दी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष गंगवार ने देशवासियों और विशेष रूप से बरेली के टीवी मीडिया से जुड़े पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और ऐसे आयोजनों से आपसी सौहार्द व एकजुटता को बढ़ावा मिलता है. साथ ही उन्होंने कम समय में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयोजकों की सराहना की.

समारोह में मीरगंज विधायक डीसी वर्मा ने भी भाग लिया. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के बीच आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है.

उन्होंने मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों को होली की बधाई देते हुए उनके योगदान की प्रशंसा की. बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा ने भी पत्रकारों को होली मिलन समारोह करने के लिए बधाई दी.

कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. अविनाश सिंह (डीएम बरेली), अनुराग आर्य (एसएसपी), भूपेंद्र चौधरी (मंडलायुक्त) और मानुष पारिक (एसपी सिटी) ने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दीं और सफल आयोजन के लिए बधाई दी.

रंगों और उल्लास से भरे इस समारोह में पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की खुशियां साझा कीं. कार्यक्रम ने आपसी सहयोग और सौहार्द का संदेश दिया. होली मिलन समारोह सिटिल गुप्ता, कृष्ण गोपाल राज एवं उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना के अगुवाई में आयोजित हुआ.

ये भी पढ़ें - आगरा में होली पर ड्रोन से निगरानी, पुलिस 60 जगह बैरियर लगाकर वाहनों की रफ्तार पर लगाएगी अंकुश