ETV Bharat / state

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एमओयू, प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को मिलेगा लाभ

एफजेसीसीआई और जेजीटीआर के बीच एमओयू हुआ है. जिसका लाभ युवाओं को मिलेगा.

MoU Between FJCCI and JGTR
एफजेसीसीआई और जेजीटीआर के पदाधिकारी. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 25, 2026 at 8:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने राज्य में कौशल विकास (skill development) की दिशा में बड़ी पहल की है. यह पहल झारखंड के इंडस्ट्रियल एवं स्किल डेवलपमेंट को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इसके तहत आज फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस समझौते का उद्देश्य तकनीकी शिक्षा को इंडस्ट्री की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ना तथा क्लासरूम लर्निंग और इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस के बीच की खाई को कम करना है.

प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को मिलेगा लाभ

एमओयू के तहत टूल रूम के छात्रों को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल विजिट और बेहतर प्लेसमेंट अवसर मिलेंगे. वहीं व्यापारियों एवं उद्यमियों को इंडस्ट्री-रेडी टेक्नीकल मैनपावर, तकनीकी कंसल्टेंसी, रिसर्च एंड डेवेलपमेंट सपोर्ट और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा. दोनों संस्थान मिलकर स्किल-गैप एनालिसिस, इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल, सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल प्रैक्टिस और वोकेशनल ट्रेनिंग को भी बढ़ावा देंगे. इस संबंध में उप समिति चेयरमैन आलोक कुमार और प्रियंक भगत ने कहा कि यह साझेदारी रोजगार सृजन, प्रोडक्टिविटी एन्हांसमेंट और राज्य को एक फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स प्रदान करेगी.

फ्यूचर रेडी वर्कफोर्स देने को FJCCI प्रतिबद्धः आदित्य

इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के साथ किया गया यह एमओयू प्रदेश के उद्योग और स्किल डेवलपमेंट इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे तकनीकी शिक्षा और उद्योग की जमीनी जरूरतों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा. इस सहयोग के माध्यम से उद्योगों को इंडस्ट्री-रेडी मैनपावर मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. झारखंड चैंबर राज्य को एक फ्यूचर-रेडी वर्कफोर्स देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा.

मौके पर ये भी रहे मौजूद

इस अवसर पर झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के प्रिंसिपल सह प्रबंध निदेशक (इंचार्ज) एमके गुप्ता, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर आशुतोष मिश्रा, एचओडी ट्रेनिंग मंगल टोप्पो, चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, महासचिव रोहित अग्रवाल, सदस्य भानु कुमार उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-

झारखंड के उद्योग एवं व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ, एक्सआईएसएस और झारखंड चैंबर के बीच हुआ MoU

झारखंड दौरे पर आए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पदाधिकारी, झारखंड चैम्बर के साथ की बैठक

झारखंड कौशल उत्कर्ष: श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अधिकारियों को चेताया