ETV Bharat / state

झारखंड स्किल डेवलपमेंट सोसायटी के साथ एमओयू होगा जल्द, उद्योग आधारित कौशल विकास पर चैंबर ने दिया जोर

रांची में झारखंड चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड स्किल डेवलपमेंट सोसायटी के सीईओ के साथ मुलाकात की.

Jharkhand Chamber delegation met with CEO of Jharkhand Skill Development Mission Society In Ranchi
झारखंड चैंबर प्रतिनिधिमंडल की झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी के सीईओ से मुलाकात (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 29, 2026 at 8:28 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी कार्यालय में मिशन डायरेक्टर-सह-सीईओ शैलेन्द्र कुमार लाल के साथ महत्वपूर्ण बैठक की.

इस बैठक में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, स्किल डेवलपमेंट उप समिति के चेयरमैन प्रियंक भगत एवं आलोक सिंह उपस्थित रहे. इसके अलावा झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की टीम के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. इस बैठक के दौरान झारखंड में उद्योग आधारित कौशल विकास को बढ़ावा देने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप स्किलिंग कार्यक्रम संचालित करने पर विस्तृत चर्चा हुई.

चैंबर के साथ झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी का होगा एमओयू

झारखंड चैंबर के साथ स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी का एमओयू होगा. चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने बताया कि बैठक में दोनों संस्थाओं के बीच अगले 15 दिनों के भीतर एक महत्वपूर्ण एमओयू हस्ताक्षरित करने पर भी सहमति बनी. इसके अलावा राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए जॉब फेयर आयोजित करने एवं इंडस्ट्री बेस्ड स्किलिंग प्रोग्राम शुरू करने पर भी चर्चा हुई.

चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उद्योग एवं प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर झारखंड के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं. झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी की ओर से भी इस पहल में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया.

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष ने झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन सोसाइटी को पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार की बहुत संभावनाएं हैं, आज के समय में किसी भी ट्रेड में कुशल श्रमिकों की आवश्यकता और उनकी मांग होती है. ऐसे में हुनरमंद लोगों को समुचित अवसर मिले इसका प्रयास सरकार के साथ-साथ व्यावसायिक संगठनों का भी होना चाहिए. इस दिशा में झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स कदम उठा रही है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के बीच एमओयू, प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें- झारखंड के उद्योग एवं व्यापार को मिलेगा सीधा लाभ, एक्सआईएसएस और झारखंड चैंबर के बीच हुआ MoU

इसे भी पढ़ें- झारखण्ड-कर्नाटक के बीच व्यापारिक सहयोग पर बैठक, झारखंड और बल्लारी चैंबर के बीच हुआ एमओयू