ETV Bharat / state

झारखंड विधानसभा बजट सत्र 2026: कांग्रेस विधायक दल की बैठक, केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलने की बनी रणनीति

झारखंड विधानसभा बजट सत्र 2026 बुधवार से शुरू हो रहा है. इसमें कांग्रेस स्थानीय के साथ-साथ मुद्दों के साथ राष्ट्रीय मुद्दों को भी उठाएगी.

Jharkhand Budget Session 2026
बैठक में कांग्रेस नेता (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 17, 2026 at 6:46 PM IST

|

Updated : February 17, 2026 at 8:15 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए गए बदलावों और झारखंड के युवाओं की लंबित छात्रवृत्ति के विरोध में प्रदेश कांग्रेस सदन के अंदर और बाहर आंदोलन करेगी. मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ राष्ट्रीय मुद्दों को भी मुखरता से उठाने का ऐलान किया गया.

कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप के आवास पर हुई इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, रामेश्वर उरांव सहित कई विधायक मौजूद रहे. बैठक के बाद विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने बताया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा में किए गए बदलावों से मजदूरों पर कुठाराघात किया है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय झारखंड सहित पूरे देश के मजदूरों के साथ अन्याय है. इसके विरोध में गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन किया जाएगा.

प्रदीप यादव का बयान (ETV Bharat)

प्रदीप यादव ने आगे कहा कि झारखंड के युवाओं की लंबित छात्रवृत्ति और वृद्धावस्था पेंशन की राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा. इसके लिए कांग्रेस सदन के अंदर और बाहर आंदोलन करेगी. इसके अलावा अल्पसंख्यकों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी पार्टी मुखरता से अपनी बात रखेगी.

बजट सत्र के लिए पूरी तरह तैयार कांग्रेस

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू हो रहा है. कांग्रेस ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. सदन में विपक्ष के सवालों का प्रभावी ढंग से जवाब देने के लिए कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को विशेष रूप से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है. बैठक में विधायकों को आपसी खींचतान से दूर रहने की सलाह दी गई और सदन में एकजुट होकर विपक्ष पर पलटवार करने की रणनीति तय की गई. कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह विपक्ष की भूमिका में रहते हुए सरकार के कमियों को उजागर करेगी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी.

Jharkhand Budget Session 2026
बैठक में कांग्रेस नेता (ETV Bharat)

सत्ताधारी दल की बैठक में सीएम हेमंत सोरेन हुए शामिल

वहीं, देर शाम बजट सत्र में विपक्ष को माकूल जवाब देने के उद्देश्य से सत्तारूढ़ गठबंधन की भी बैठक हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में एटीआई सभागार में हुई इस बैठक में बजट सत्र को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता रणनीति बनाते दिखे. एटीआई सभागार में हुई इस बैठक में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के विधायक और मंत्री मौजूद थे.

Jharkhand Budget Session 2026
बैठक में सीएम हेमंत सोरेन (ETV Bharat)

18 फरवरी को विरोधी दलों की हो सकती है बैठक

बजट सत्र को लेकर विरोधी दलों की बैठक 18 फरवरी को होने की संभावना है. इस बैठक में एनडीए घटक दल भाजपा और आजसू के विधायक उपस्थित रहेंगे. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में होनेवाली इस बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति विपक्ष बनायेगा. गौरतलब है कि 18 फरवरी को बजट सत्र की औपचारिक रुप से शुरुआत होगी तत्पश्चात 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और वाद विवाद के बाद 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा. इस दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद के बाद सरकार का उत्तर और मतदान होगा. इसी दिन राज्य सरकार के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी लाए जाने की संभावना है.24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे.

ये भी पढ़ें:

बजट सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल, 21 को होगी 23 फरवरी की कार्यवाही

बजट सत्र को लेकर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने की उच्चस्तरीय बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Last Updated : February 17, 2026 at 8:15 PM IST