ETV Bharat / state

रोशनी खलखो की जीत से गदगद भाजपा, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत- प्रदेश अध्यक्ष

झारखंड में नगर निकाय चुनाव नतीजों को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत का दावा किया है.

Jharkhand BJP state president Aditya Sahu claimed victory of party workers in municipal elections
नवनिर्वाचित रांची महापौर रोशनी खलखो, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 28, 2026 at 8:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट- भुवन किशोर झा.

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने भारी संख्या में अपने कार्यकर्ताओं के जीत का दावा किया है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के तिकड़म, षड्यंत्र और सत्ता के दुरूपयोग के बाद भी निकाय चुनाव में सत्ताधारी गठबंधन की हार हुई है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में वार्ड से लेकर नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में हमारे विचार परिवार के कार्यकर्ताओं की जीत हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव की घोषणा के साथ ही कहा था कि पार्टी चाहेगी कि राष्ट्रवादी सोच और सेवाभावी कार्यकर्ता निकाय चुनाव में जीत कर आएं ये पार्टी चाहती है. चुनाव परिणामों से स्पष्ट हुआ है कि जनता का झुकाव भाजपा की सोच और विचारों के अनुकूल है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित महापौर का बयान (ETV Bharat)

उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो यह सरकार निकाय चुनाव कराना ही नहीं चाहती थी आज कह सकते हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार न्यायालय में निकाय चुनाव के लिए संघर्ष किए और पार्टी ने भी सड़क से सदन तक जो आंदोलन किए उसका परिणाम है कि आज निकाय चुनाव झारखंड में संपन्न हुए. चुनाव की घोषणा के बाद भी सरकार साजिश से बाज नहीं आई. ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने का निर्णय खुल्लम-खुल्ला मतदान को प्रभावित करने की कोशिश थी जो पूरी तरह सच साबित हुआ.

Jharkhand BJP state president Aditya Sahu claimed victory of party workers in municipal elections
जीत के बाद भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी (ETV Bharat)

रांची नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो सहित अन्य उम्मीदवारों का लगभग 40 हजार वोट रद्द होना. यह साबित करता है कि राज्य सरकार ने कैसे कैसे चक्रव्यूह भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को हराने केलिए किए थे. आदित्य साहू ने कहा कि इतना ही नहीं भाजपा ने पहले भी कहा था कि पुलिस प्रशासन का पूरी तरह राज्य सरकार दुरूपयोग करेगी और टूल किट के रूप में उपयोग करेगी और ऐसा हुआ भी. वहीं चक्रधरपुर, चाईबासा, चास, देवघर में यह बात पूरी तरह साबित हुई कि भाजपा समर्थित जीते हुए उम्मीदवारों को प्रशासन के सहयोग से हराया गया है. जबकि राज्य सरकार के स्तर पर सभी 48 निकायों में मतगणना को प्रभावित करने की हर संभव कोशिश की गई.

Jharkhand BJP state president Aditya Sahu claimed victory of party workers in municipal elections
बीजेपी का विजय जुलूस (ETV Bharat)

राजधानी में निकला भाजपा का विजय जुलूस

राजधानी रांची में भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी रोशनी खलखो के जीत की खुशी में विजय जुलूस निकाला गया. ओटीसी ग्राउंड से अलवर्ट एक्का चौक तक निकाले गए इस जुलूस में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे. इस मौके पर रांची नगर निगम क्षेत्र के नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो ने कहा कि राजधानी के लोग जो तीन वर्षों से विभिन्न तरह की परेशानी का सामना कर रहे थे उन्हें उम्मीदों की नई रोशनी मिली है जिसे जरूर पूरा करूंगी.

इसे भी पढ़ें- भाजपा को नगर निकाय चुनाव परिणाम ने किया निराश, महज तीन नगर निगम सीट पर ही जीत दर्ज कर पाये समर्थित उम्मीदवार

इसे भी पढ़ें- नगर निगम चुनाव परिणाम: रांची से रोशनी खलखो तो मानगो से सुधा गुप्ता, जाने कौन कहां से बने मेयर

इसे भी पढ़ें- झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी, राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे!