ETV Bharat / state

महुआ माजी के पुत्र सोमवित माजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, जानें पूरा माजरा

रांची नगर निगम के वार्ड 18 के पार्षद प्रत्याशी सोमवित माजी के विरुद्ध भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग से शिकायत की है.

Complaint against Somvit Maji
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद को शिकायत पत्र सौंपते भाजपा नेता. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 17, 2026 at 8:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है. प्रत्याशियों के द्वारा जनता को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. इन सबके बीच राज्यसभा सांसद और जेएमएम नेत्री महुआ माजी के पुत्र सोमवित माजी पर जनता को प्रलोभित करने का आरोप लगा है. सोमवित माजी रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 से पार्षद के लिए खड़े हैं. सोमवित माजी के खिलाफ लिखित शिकायत करने मंगलवार को सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचा.

प्रमाण के तौर पर आयोग को वीडियो क्लिप सौंपा

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद को लिखित शिकायत करते हुए भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि रांची नगर निगम में वार्ड नंबर 18 से डॉ. महुआ माजी के सुपुत्र सोमवित माजी चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा नेता का आरोप है कि एक सभा में जिसमें सोमवित माजी का फोटो लगा है वहां सोमवित माजी के समर्थन में मतदान करने लिए तीन हजार रुपये प्रति वोट की घोषणा की गई है. उस घोषणा का वीडियो पेन ड्राइव में आयोग को उपलब्ध कराया गया है.

भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

राज्य निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग

भाजपा नेता सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि खुलेआम प्रति वोट पैसे देने की घोषणा की गई है. इससे वार्ड 18 के मतदाता सशंकित हैं कि सरकार के इशारे पर कोई बड़ा कांड उनके समर्थित प्रत्याशी कर सकते हैं. ऐसे में मतदाताओं के अंदर डर का माहौल है. प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से आग्रह किया कि वार्ड नंबर 18 के प्रत्याशी सोमवित माजी और प्रति वोट तीन हजार रुपये की घोषणा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई हो. आयोग ने आश्वस्त किया है कि मामले की जांच की जाएगी. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार सिंह भी शामिल थे.

ये भी पढ़ें-

राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा भाजपा का शिष्टमंडल, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत

नगर निगम चुनाव के बीच आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर भाजपा ने उठाए सवाल, राज्य निर्वाचन आयोग से की लिखित शिकायत

महुआ माजी और उनके बेटे के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने लगाए आरोप